फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   arrest a criminal

Gorakhpur News: तारिक से संपर्क रखने वाले गोरखपुर के युवकों की भी तलाश

Sat, 08 Jul 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 08 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
arrest a criminal
लखनऊ में गिरफ्तार तारिक अतहर ।
गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र के खूनीपुर निवासी तारिक अतहर की लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद उसके संपर्क में रहने वाले युवाओं की तलाश शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया है कि वह टेलीग्राम एप की मदद से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री को डाउनलोड कर युवाओं को बांटता था।
विज्ञापन

आईएसआईएस से प्रभावित तारिक की शुरुआती पढ़ाई गोरखपुर में हुई है। इसके बाद वह लखनऊ चला गया। लंबे समय तक वह गुजरात में भी रहा है। इस दौरान उसके संपर्क में रहने वालों की पहचान करने में पुलिस व एलआईयू जुट गई है। खबर है कि उसके पकड़े जाने के बाद से मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन उसकी इस तरह की गतिविधियों के बारे में किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, तारिक शरियत कानून लागू करने के पक्ष में युवाओं को एकजुट कर रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी होने के बाद एसटीएफ ने लिखा पढ़ी में उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार को दिखाई है। पुलिस के अनुसार, उससे पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पता चला है कि धार्मिक संदेश भेजकर वह युवाओं को अपने पक्ष में कर रहा था। इसके लिए उसे आतंकी संगठन से फंडिंग होने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, जांच एजेंसियों को आतंकी संगठन से फंडिंग के पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया है। गोरखपुर में उसकी गतिविधियों से पुलिस अंजान है। पुलिस की मानें तो वह लंबे समय तक बाहर रहा है। यहां पर उसकी कोई खास गतिविधि नहीं है, लेकिन वह रहने वाला यहीं का है तो उससे किसी का संपर्क में न हो, यह संभव नहीं है। इसी वजह से पुलिस व खुफिया तंत्र पूरी कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed