फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Padleganj to Mohaddipur Ring Road will now be four lane, not two

बदल रहा है गोरखपुर: अब टू नहीं, फोरलेन होगा पैडलेगंज- मोहद्दीपुर रिंग रोड, चौड़ी होंगी सड़कें- सुहाना होगा सफर

Tue, 09 Jul 2024 06:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Jul 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Padleganj to Mohaddipur Ring Road will now be four lane, not two
पैडलेगंज से मोहद्दीपुर अब रिग रोड़ बनेगा फोरलेन। - फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल के किनारे पैडलेगंज-मोहद्दीपुर रिंग रोड अब टू लेन नहीं बल्कि फोरलेन का होगा। फोरलेन सड़क पर रामगढ़ताल की तरफ चौड़ा फुटपाथ बनाने के साथ रेलिंग भी लगाई जाएगी। नौकायन रोड की तरह ही आकर्षक लाइटें एवं पौधे लगाकर सुंदरीकरण किया जाएगा। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद जीडीए ने 68 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन


योजना के मुताबिक, पहले से बन रही टू लेन सड़क पर आवागमन जल्द शुरू कर दिया जाएगा। उसके बगल में शेष टू लेन का काम चलता रहेगा। शासन के निर्देश के बाद जीडीए ने डिजाइन तैयार कराने के साथ प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


संभावना है कि जल्द ही शासन से इसका वर्क आर्डर जारी हो जाएगा। वहीं, रामगढ़ताल के दूसरे छोर पर कुनराघाट से सहारा एस्टेट रिंग रोड को टू लेन ही बनाया जाएगा। इसके निर्माण में 33 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

In Gorakhpur, Padleganj to Mohaddipur Ring Road will now be four lane, not two
नौकायन से देवरिया बाईपास तक निर्माणाधीन फोरलेन - फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ताल के किनारे पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक 2.66 किमी और वहां से सहारा एस्टेट तक 4 किमी तक टू लेन में रिंग रोड का निर्माण पहले करीब 44 करोड़ की लागत से बनना था। पैडलेगंज से मोहद्दीपुर रिंग रोड का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है।

ताल की तरफ रोड पर बोल्डर पीचिंग का काम पूरा हो गया है। पैडलेगंज की तरफ एक लेन पर पुलिया का निर्माण शेष है। इसके बाद सड़क के लेपन का काम कराया जाना है। अब शासन स्तर पर वित्त समिति की हुई बैठक में पैडलेगंज से मोहद्दीपुर टू लेन सड़क को फोरलेन बनाने की सहमति दी गई है।

 

In Gorakhpur, Padleganj to Mohaddipur Ring Road will now be four lane, not two
कूनराघाट से सहारा इस्टेट तक बनेगा टूलेन। - फोटो : अमर उजाला
24 मीटर चौड़ी होगी फोरलेन सड़क
जीडीए के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक बनने वाले फोर लेन की चौड़ाई 24 मीटर होगी। इसमें साढ़े सात-साढ़े सात मीटर की दोनों लेन की सड़क रहेगी। दोनों लेन के बीच में दो मीटर का डिवाइडर के स्थान पर आकर्षक लाइट और पौधे लगाए जाएंगे।

वहीं, रामगढ़ताल की तरफ डेढ़ मीटर का ड्रेन और दो मीटर का फुटपाथ बनाया जाएगा। रिंग रोड के किनारे उसी तरह फुटपाथ व रेलिंग लगाई जाएगी, जैसे पैडलेगंज से नौकायन तक लगाई गई है। जगह-जगह ताल के फ्रंट को भी विकसित किया जाएगा। रास्ते में आकर्षक लाइट भी लगाई जाएंगी।

 

In Gorakhpur, Padleganj to Mohaddipur Ring Road will now be four lane, not two
फोरलेन होने से मोहद्दीपुर में लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा - फोटो : अमर उजाला
कुनराघाट-सहारा एस्टेट रिंग रोड: शासन से मुआवजे की मिली अनुमति
अधिशासी अभियंता ने बताया कि रामगढ़ताल के कुनराघाट से सहारा एस्टेट तक चार किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनना है। यह रिंग रोड 12 मीटर चौड़ा टू लेन ही बनेगा। इस करीब 33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रिंग रोड का निर्माण काश्तकारों के विरोध के चलते शुरू नहीं हो पा रहा था।

 

In Gorakhpur, Padleganj to Mohaddipur Ring Road will now be four lane, not two
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन - फोटो : अमर उजाला
वह जमीन का मुआवजा मांग रहे थे। शासन स्तर पर हुई बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई। जिसमें दस्तावेज दिखाने और उसकी जांच के बाद काश्तकारों को मुआवजा देने पर सहमति बनी है। परियोजना के तहत ताल किनारे डेढ़ मीटर का फुटपाथ बनाकर रेलिंग लगाई जाएगी।

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि शासन की वित्त समिति की बैठक में पैडलेगंज से मोहद्दीपुर रिंग रोड को फोरलेन बनाने की सहमति बनी है। यह करीब 68 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ कुनराघाट से सहारा एस्टेट तक रिंग रोड टू लेन ही बनेगा। इस पर 33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों परियोजनाओं को मिलाकर 100 करोड़ होने पर उसे शासन के वित्त समिति में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed