{"_id":"62b19759f8f07405b25e89b8","slug":"apply-for-startup-on-innovation-portal-of-railways-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway News: आज से रेलवे के इनोवेशन पोर्टल पर स्टार्टअप के लिए करें आवेदन, डेढ़ करोड़ होगा निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: आज से रेलवे के इनोवेशन पोर्टल पर स्टार्टअप के लिए करें आवेदन, डेढ़ करोड़ होगा निवेश
Tue, 21 Jun 2022 03:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Jun 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
Startup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से शुरू किए गए रेलवे के स्टार्टअप के लिए इनोवेशन पोर्टल पर 21 जून से पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। इस योजना के तहत रेलवे प्रशासन अधिकतम डेढ़ करोड़ तक एक प्रोजेक्ट पर निवेश करेगा।
विज्ञापन
इनोवेशन पोर्टल को प्रतिभाशाली युवाओं तक पहुंचाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने मुख्यालय गोरखपुर में 21 जून को ही अपर महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की है। बैठक में रेलवे के अधिकारियों सहित भारतीय स्टार्टअप, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, एकल इनोवेटर, पार्टनरशिप फर्म और कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान इनोवेशन पोर्टल और रेल मंत्रालय के नवाचार नीति पर विस्तार से चर्चा होगी। रेलवे युवाओं को आमंत्रित भी करेगा।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार भारतीय रेलवे ने परिचालन चुनौतियों जैसे- हेडवे में सुधार, टैंक स्वच्छता, फ्रैक्चर रेल की पहचान आदि से निपटने के लिये स्टार्टअप एवं अन्य संस्थाओं की भागीदारी के माध्यम से नवाचार (इनोवेशन) नीति जारी की है। बैठक में नवाचार की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
नीति के प्रथम चरण में विभिन्न मंडलों एवं क्षेत्रीय रेलों से प्राप्त प्रॉब्लम स्टेटमेन्ट्स में से 11 मदों को शामिल किया गया है। जिसे नवोन्मेषी समाधान (इनोवेटिव सॉल्युशन) खोजने के लिये स्टार्टअप के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
इन क्षेत्रों में नवाचार के लिए मांगे गए आवेदन
1- ब्रोकेन रेल डिटेक्शन सिस्टम
2- रेल स्ट्रेस मॉनीटरिंग सिस्टम
3- उपनगरीय खंडों के लिए हेड-वे इम्प्रूवमेंट सिस्टम
4- ट्रैक निरीक्षण गतिविधियों के लिए ऑटोमेशन
5- भारी माल की ढुलाई के लिए सुपीरियर इलास्टोमेरिक पैड (ईएम पैड) की डिजाइन
6- फेज के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के ट्रैक्शन मोटर के लिए आनलाइन कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम का विकास
7- नमक जैसी सामग्री की ढुलाई के लिए हल्के वजन के वैगन
8- यात्री सेवाओं में सुधार के लिए डिजिटल डेटा का उपयोग
9- ट्रैक क्लीनिंग मशीन
10- पोस्ट ट्रेनिंग रिवीजन एवं सेल्फ सर्विस रिफ्रेशर कोर्स के लिए एप
11- पुल निरीक्षण के लिए रिमोट सेंसिंग जियोमेटिक्स एवं जीआईएस का उपयोग