फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Application started again for admission in 13 courses in DDU

Gorakhpur News: डीडीयू में 13 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दोबारा आवेदन शुरू

Tue, 27 Aug 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 27 Aug 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Application started again for admission in 13 courses in DDU
रिक्त सीटों के लिए अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एमए उर्दू, संस्कृत, अर्थशास्त्र समेत 13 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दोबारा ऑनलाइन आवेदन शुरू किया गया है। इसमें सीटें खाली रह गई थीं, जिसके बाद विश्वविद्यालय ने दोबारा पोर्टल खोलने का फैसला लिया। इसके अलावा अन्य पाठ्यक्रमों में दूसरी काउंसलिंग के बाद खाली रह गईं सीटों के लिए भी अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई।
अंतिम चरण की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन च्वाॅइस लॉक की प्रक्रिया 28 से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि एमए उर्दू, दर्शनशास्त्र, परफॉर्मिग आर्ट, संस्कृत, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी, रक्षा एवं स्त्रात्जिक अध्ययन, एमएससी फूड टेक्नालाॅजी, एमएजेएमसी, एमए (योग) और डिप्लोमा इन ज्योतिष, वास्तु एंड कर्मकांड, डिप्लोमा इन योग एवं डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 30 अगस्त है।
विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों को एक और मौका
प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि एमएससी एक्वाकल्चर एवं पर्यावरण विज्ञान में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए एमएससी प्राणि विज्ञान की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को, इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए एमएससी केमिस्ट्री की प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को, प्लांट बायोटेक्नालाॅजी एवं बायो इन्फार्मेटिक्स की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए एमएससी बायोटेक्नालाॅजी की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को, इलेक्ट्राॅनिक्स की खाली सीटों के लिए फिजिक्स से तथा बीएससी होम साइंस में रिक्त सीटों के लिए बीएससी जीवविज्ञान और बीएससी गणित की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को नए आवेदन करने की अनुमति दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर 30 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed