फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   appealed to make city clean and beautiful by for arrival of PM Modi

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अलौकिक दिखे गोरक्षनगरी, तभी होगा पीएम का ऐतिहासिक स्वागत

Wed, 05 Jul 2023 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Jul 2023 10:33 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत ट्रेन का मंगलवार को गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलाकर सफल ट्रायल किया गया। ट्रेन को गोरखपुर से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। इसे सवा चार घंटे में लखनऊ पहुंचना था, लेकिन 17 मिनट पहले 10:03 बजे पहुंच गई।

विज्ञापन
appealed to make city clean and beautiful by for arrival of PM Modi
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में आ रहे हैं। इसी दिन गोरखपुर से वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ भी करेंगे। उन्होंने गोरखपुर को बहुत कुछ दिया है। शहर में ऐतिहासिक स्वागत करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। गोरखपुर स्वच्छ और सुंदर दिखे, इसके लिए हर कोशिश होनी चाहिए। पांच और छह जुलाई को विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं। नगर निगम के साथ सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता इससे जुड़ें, ताकि कोई भी शहर को देखकर जाए तो तारीफ करे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को एनेक्सी भवन में प्रधानमंत्री के शहर आगमन को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं, जिसे लेकर हम सभी के मन में जिज्ञासा है। करीब तीन दशक तक बंद फर्टिलाइजर को प्रधानमंत्री मोदी ने चलवाया। फर्टिलाइजर कारखाना आज 110 प्रतिशत की क्षमता से संचालित है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चारबाग के प्लेटफार्म नंबर नौ पर वंदे भारत को देखने उमड़ी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीएम ने कहा कि गोरखपुर में एम्स खुलने से स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। वायुयान की सुविधा में बढ़ोतरी हुई है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता सहित अन्य शहरों के लिए आवागमन आसान हुआ है। इनके आलवा भी बहुत सारी सुविधाएं गोरखपुर को प्राप्त हुई हैं। इसी कड़ी में गोरखपुर स्थित गीता प्रेस को 2021-22 का गांधी शांति पुरस्कार मिलने का गौरव प्राप्त हुआ है। गीता प्रेस में सौ साल से धार्मिक पुस्तकों का प्रकाशन हो रहा है। गांधी शांति पुरस्कार मिलने से गोरखपुर की इस धरोहर को मान्यता मिली है। ऐसे में अपने शहर में प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें: 110 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, चार ही घंटे में पहुंची लखनऊ

वंदेभारत का ट्रायल सफल, 17 मिनट पहले पहुंची

पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत ट्रेन का मंगलवार को गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलाकर सफल ट्रायल किया गया। ट्रेन को गोरखपुर से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। इसे सवा चार घंटे में लखनऊ पहुंचना था, लेकिन 17 मिनट पहले 10:03 बजे पहुंच गई। वंदे भारत को सात जुलाई को प्रधानमंत्री गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी बीच प्लटेफॉर्म की सुरक्षा व्यवस्था को एसपीजी ने अपने कमान में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed