फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Apart from agricultural seed stores, eight new seed selling centers have been opened in the district.

Gorakhpur News: कृषि बीज भंडारों के अलावा जिले में खुले आठ नए बीज बिक्री केंद्र

Fri, 21 Nov 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Apart from agricultural seed stores, eight new seed selling centers have been opened in the district.
आधे दाम पर किसानों को दिया जा रहा गेहूं का बीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिले के हर ब्लाॅक मुख्यालय पर सरकारी बीज गोदाम है। जहां से किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाता है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में आठ और नए बीज वितरण केंद्र खोले गए हैं। यहां पर्याप्त मात्रा में गेहूं का बीज उपलब्ध है। यह बीज किसानों को आधे दाम पर दिए जा रहे हैं। जिन किसानों को बीज चाहिए वह सरकारी बीज गोदाम से या नए बीज बिक्री केंद्र से ले सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एग्रो डिपो के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की पहल की गई है। विभाग ने गोरखपुर के विभिन्न ब्लॉकों में कुल आठ एग्रो डिपो केंद्र संचालित किए हैं, जिनकी जिम्मेदारी नामित बीज बिक्री पर्यवेक्षकों को सौंपी गई है।
विज्ञापन


किसान अपने क्षेत्र के अनुसार संबंधित केंद्र से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत बीज प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने सभी केंद्रों के प्रभारी के नाम और मोबाइल नंबर जारी किए हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
इन स्थानों पर खोले गए हैं नए बीज बिक्री केंद्र

- पिपराइच, सहजनवां, कोल्हुआर, खोराबार, गगहा, बांसगांव के अलावा दो और केंद्र खोले गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे समय से बीज प्राप्त कर बुवाई कार्य शीघ्र पूर्ण करें, ताकि रबी सीजन में बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed