फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aparajita National Housewife Day Contest Housewives excited to be guest editor in gorakhpur

अपराजिता नेशनल हाउस वाइफ-डे कॉन्टेस्ट: गेस्ट एडिटर बनने के लिए गृहिणियों में उत्साह

Wed, 27 Oct 2021 02:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Oct 2021 02:51 PM IST
सार

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत नेशनल हाउस वाइफ-डे (तीन नवंबर) का अमर उजाला, तीन हाउस वाइफ गेस्ट एडिटर पैनल के निर्देशन में प्रकाशित होगा।

विज्ञापन
Aparajita National Housewife Day Contest Housewives excited to be guest editor in gorakhpur
पत्नी रीता के साथ विकास व पत्नी ममता के साथ पं. नरेंद्र उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेशनल हाउस वाइफ-डे पर अमर उजाला का गेस्ट एडिटर बनने का उत्साह गृहिणियों में तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन भी अमर उजाला के व्हाट्सएप नंबरों पर दिनभर प्रविष्टियां आती रहीं। सोमवार की दस भाग्यशाली विजेताओं के नाम चुनकर प्रकाशित किए जा चुके हैं। जल्द ही विजेताओं के गिफ्ट हैंपर उनके घरों तक पहुंच जाएंगे। दरअसल, अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत नेशनल हाउस वाइफ-डे (तीन नवंबर) का अमर उजाला, तीन हाउस वाइफ गेस्ट एडिटर पैनल के निर्देशन में प्रकाशित होगा। गेस्ट एडिटर पैनल के लिए तीन हाउस वाइफ क्विज कॉंटेस्ट के जरिए चुनी जाएंगी। यह पैनल दो नवंबर को अमर उजाला संपादकीय टीम का नेतृत्व करेगा।    
विज्ञापन


पत्नी के बिना एक दिन भी मुश्किल
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पत्नी ममता नरेंद्र के बिना जीवन का एक दिन भी मुश्किल है। मेरे जीवन में दादी, माताजी और पत्नी तीन महिलाओं का बहुत बड़ा रोल रहा है। उनमें से सबसे बड़ा रोल मैं पत्नी का मानता हूं। मेरा कॅरियर निखारने में उनका बहुत बड़ा हाथ है। दर्शकों के लिए मैं जो वीडियो बनाता हूं, उनकी एडिटिंग, कंपाइलिंग से लेकर उसे अपलोड करने का काम वही करती हैं। घर में कई दायी मां हैं, लेकिन मुझे सिर्फ उनके हाथ का ही भोजन पसंद आता है। घर भी उनके कारण ही घर लगता है।  
विज्ञापन


आदर्श पति की तरह हमेशा सलाह लेते और मानते हैं
ममता नरेंद्र ने कहा कि विवाह का पच्चीसवां साल चल रहा है। मेरे जीवन का लक्ष्य ही यह हैं की इनका साथ हर पल रहे। यही वजह है कि लखनऊ में रह रहे बेटे शिवांश के पास भी एक-दो दिन से ज्यादा नहीं रुकती हूं। वहां भी जब तक इनसे बात नहीं हो, दिन गुजारना मुश्किल होता है। घर-परिवार का कोई भी काम हो या निर्णय, एक आदर्श पति की तरह ये हमेशा मेरी सलाह लेते और मानते हैं। मैं भी उनके हर निर्णय में उनके साथ रहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मजबूत हैं, इसलिए घर और बाहर दोनों को संभाल रहीं
पॉम पैराडाइज के निदेशक विकास केजरीवाल ने कहा कि पत्नी रीता केजरीवाल बहुत अच्छी तरह से घर, परिवार और समाज को संभालती हैं। उनकी वजह से में निश्चिंत रहता हूं और कारोबार पर पूरा ध्यान लगा पाता हूं। घर संभालना हो, रिश्तेदारी निभाना या सामाजिक कार्य, मुझे कोई तैयारी नहीं करनी पड़ती। वह बेहतरीन प्रबंधक हैं। अब घर के साथ बिजनेस को भी समय देेने लगी हैं। मजबूत हैं, इसलिए घर और बाहर दोनों को संभाल रही हैं।  

आदर्श पति हैं
घर की हर जरूरत, छोटे-बड़े काम वह बहुत जिम्मेदारी से निभाते हैं। वह आदर्श पति हैं। परिवार को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई है। हमेशा ही मेरे लिए और परिवार के लिए केयरिंग और पजेसिव रहे हैं। मै उनके साथ हर कदम पर खड़े रहकर शक्ति और प्रेरणा देते रहना चाहती हूं। -रीता केजरीवाल
 
भगवान को धन्यवाद, ऐसी पत्नी दी
भगवान को जीवन भर धन्यवाद दूंगा कि उसने मुझे अनीता जैसी पत्नी दी। वह मेरी जिंदगी में तब आईं जब मैं कॅरियर बनाने के लिए संघर्षरत था। हमेशा मेरे कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। मेरी सफलता में उनका बहुत बड़ा योगदान है। वह आदर्श पत्नी तो हैं ही ,बेहतरीन बहू् भी हैं। मुझसे ज्यादा उन्हें मेरी पसंद-नापसंद की जानकारी है। उनके रहते मुझे अपने मम्मी-पापा की सेहत की चिंता नहीं रहती। वह बहू नहीं बेटी की तरह मम्मी पापा की केयर करती हैं। - संजय अग्रवाल, प्रोप्राइटर पीसी ज्वैलर्स

एक दूसरे के पूरक हैं
आज मैं शहर की महिला कारोबारियों में से एक हूं तो इसका श्रेय पति संजय अग्रवाल को जाता है। उन्होंने मुझे घरेलू जिम्मेदारियों से ऊपर उठकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। हम दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। जीवन के हर क्षेत्र में सहयोग देकर आगे बढ़ रहे हैं। इन सबके बाद भी गर्व से कहना चाहूंगी कि घर परिवार को चलाने में मेरा ही निर्णय चलता है। - अनीता अग्रवाल
   
बनिए गेस्ट एडिटर, चलिए रेडिसन ब्लू
नेशनल हाउस वाइफ-डे (तीन नवंबर) के दिन प्रकाशित होने वाले अमर उजाला अखबार का गेस्ट एडिटर बनने के लिए बड़ी संख्या में गृहिणियां दिलचस्पी दिखा रही हैं। मंगलवार शाम छह बजे तक बड़ी संख्या में हाउस वाइफ ने अमर उजाला क्विज का जवाब भेजा। हालांकि, 18 गृहिणियों ने प्रविष्टि के साथ अपनी फोटो नहीं भेजी। इसलिए उनकी प्रविष्टि पर विचार नहीं किया गया। अधिक प्रविष्टियां होने के कारण दस भाग्यशाली विजेताओं का चयन लकी ड्रॉ के जरिए किया गया। चुनी गई दस गृहिणियों को आकर्षक गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे। 31 अक्तूबर तक चुनी गईं इन्हीं विजेताओं में से गेस्ट एडिटर पैनल के लिए तीन और ‘चलिए होटल रेडिसन ब्लू’ के लिए चार गृहिणियों का चुनाव किया जाएगा। इन चार गृहिणियों को परिवार समेत फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में डिनर का मौका मिलेगा।


क्विज कॉंटेस्ट की नियम-शर्तें
  • यह कॉंटेस्ट केवल महिलाओं के लिए है
  • महिला का विवाहित होना अनिवार्य है
  • शैक्षणिक योग्यता स्नातक होनी चाहिए
  • उम्र 50 वर्ष से अधिक न हो
  • क्विज में उसी दिन के अमर उजाला में प्रकाशित समाचारों से संबंधित प्रश्न
  • पूछे जाएंगे। जवाब के विकल्पों में सही पर टिक करना होगा
  • 31 अक्तूबर को आखिरी क्विज प्रकाशित होगी
  • 20 सफल विजेताओं से तीन गेस्ट एडिटर चुनी जाएंगी
  • गेस्ट एडिटर का चुनाव होटल रेडिसन ब्लू में सामान्य लिखित परीक्षा से होगा
  • अमर उजाला के पाठकों के अलावा अन्य गृहणियां भी भाग ले सकतीं हैं। उन्हें
  • अमर उजाला में प्रकाशित क्विज फार्मेट की फोटो स्टेट कराकर पूरी तरह से भरकर भेजना होगा।
  • एक बार विजेता घोषित होने के बाद अन्य क्विज में आपकी एंट्री नहीं शामिल होगी।
  • निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा
 
क्विज दो: लकी ड्रा के जरिए चुनी गईं विजेता
\अपराजिता नेशनल हाउस वाइफ डे कॉंटेस्ट में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। शाम छह बजे तक मिली इन प्रविष्टियों में से लकी ड्रा के जरिए 10 महिलाओं को विजेता चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed