फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another corona patient dies in Gorakhpur 36 new positives found

गोरखपुर में दूसरे दिन एक और कोरोना मरीज की मौत, 36 नए मिले पॉजिटिव

Sat, 21 Nov 2020 08:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 Nov 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Another corona patient dies in Gorakhpur 36 new positives found
कोविड-19 - फोटो : PTi
गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। जहां लगातार तीन दिनों से मरीजों की संख्या 40 के पार जा रही थी। वहीं, शनिवार को 24 घंटे में केवल 36 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा लगातार दूसरे दिन भी शहर के रहने वाले 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत केजीएमयू लखनऊ में हुई है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 19760 पहुंच गई है। इनमें 317 की मौत हो चुकी है। 19055 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 388 रह गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नवंबर माह में मरीजों की संख्या कम हो रही थी। लेकिन अचानक 18 नवंबर से लेकर 20 नंवबर के बीच आंकड़े 40 के पार पहुंचने लगे थे। लेकिन 21 नवंबर को केवल 36 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों में सबसे अधिक 17 मरीज शहर के रहने वाले हैं। इनमें शाहपुर और गोरखनाथ में दो-दो, कैंट 11 और राजघाट में एक मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में केवल 124 मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव, उरुवा और पिपरौली में एक-एक, चरगांवा में नौ मरीज मिले हैं। इसके अलावा पांच मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।

संक्रमितों में बैंक रोड द्वारिका भवन में एक ही परिवार के आठ लोग शामिल हैं। इनमें एक 10 साल का बालक और एक 15 साल की बालिका भी शामिल हैं। इनके अलावा बिलंदपुर, रेलवे कॉलोनी में एक ही परिवार के दो लोग, रुस्तमपुर के मरीज शामिल हैं।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच भी जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि लोग मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed