फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another accused of looting Rs 12 lakh arrested

Gorakhpur News: 12 लाख रुपये लूट का एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Jan 2024 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Another accused of looting Rs 12 lakh arrested

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बेलीपार (गोरखपुर)। जीतपुर गांव के पास बाइक सवार से 12 लाख रुपये लूट के छठवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई रकम में से 1.50 लाख बरामद किए गए। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
आरोपी की पहचान बांसगांव के पगार गांव निवासी सत्यम राय उर्फ मुरली के रूप म में हुई है। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर की शाम करीब 7:30 बजे कौड़ीराम क्षेत्र के धस्की निवासी सुजीत कुमार खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा से 12 लाख रुपये लेकर बाइक से निकला था। जिसमें से 3,47,500 रुपये उसने अपने परिचित शिवम उर्फ सोनू वर्मा निवासी सतुआभार थाना खजनी को नौसड़ में देकर बेलीपार क्षेत्र के जुड़ापुर निवासी ममेरे भाई जितेंद्र को देने के लिए आगे बढ़ा। शिवम की मुखबिरी पर जीतपुर के पास दो बाइक सवार छह लुटेरों ने 12 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन अभियुक्त शिवम, राम आशीष और प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था। फिर 31 दिसंबर की भोर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो अभियुक्त राज पंडित उर्फ गोविंद उपाध्याय और शुभम पांडेय को पकड़ा गया। अब पुलिस ने छठवें आरोपी को गिरफ्तार कर रकम बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed