{"_id":"610fbdd48ebc3e712c1b6a64","slug":"animal-smuggling-happening-through-forelane","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फोरलेन के रास्ते हो रही है पशुओं की तस्करी, नहीं थम रही घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: फोरलेन के रास्ते हो रही है पशुओं की तस्करी, नहीं थम रही घटनाएं
Sun, 08 Aug 2021 04:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 08 Aug 2021 04:49 PM IST
सार
पकड़े गए ट्रक में तस्कर इन बेजुबानों को इतनी क्रूरता से लादा था कि कई तो उसी में दम घुटने से मर भी गए थे। ट्रक के साथ पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वे बिहार के गोपालगंज जिले में जा रहे थे।
विज्ञापन
पशु तस्करों का वाहन सीज करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सरकार बनते ही पशु तस्करी पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। परंतु बीते साढ़े चार साल में भी तस्करी का खेल बदस्तूर जारी है। शनिवार को गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने फोरलेन से एक ट्रक पकड़ा। इस पर 29 गोवंश लदे हुए थे।
विज्ञापन
तस्कर इन बेजुबानों को इतनी क्रूरता से लादा था कि कई तो उसी में दम घुटने से मर भी गए थे। ट्रक के साथ पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वे बिहार के गोपालगंज जिले में जा रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ महीने पहले ही पशु तस्करों ने गोरखपुर शहर में भी उत्पात मचाया था। पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर करने का दुस्साहस कर डाला था।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस पशु तस्करों को पकड़ नहीं पाई थी। शासन की सख्ती के बावजूद पशु तस्करी का धंधा फोरलेन के रास्ते होना इस बात के संकेत है कि तस्करों की पकड़ पुलिस महकमे में काफी मजबूत है।