फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Animal birth control center will be built in Gulriha

Gorakhpur News: गुलरिहा में बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 15 दिसंबर को खुलेगी निविदा

Wed, 29 Nov 2023 02:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Nov 2023 02:57 PM IST
सार

सीएंडडीएस प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष ने कहा कि 14 दिसंबर तक निविदा के लिए दावेदार आवेदन कर सकते हैं। 15 को टेंडर खुलने के बाद तय होगा कि किस फर्म को काम मिला है। तय समय से भीतर इसे बनाकर तैयार करना होगा।

विज्ञापन
Animal birth control center will be built in Gulriha
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नगर निगम गुलरिहा में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसीएस) बनाएगा। 1.85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सेंटर में निराश्रित श्वान रखे जाएंगे। शासन की ओर से 80 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने टेंडर निकाल दिया है। 15 दिसंबर को निविदा खोली जाएगी। इसी के बाद तय होगा कि निर्माण कार्य कौन सी फर्म करेगी। अगले वर्ष दिसंबर तक इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर पर प्रतिदिन 41 श्वान की नसबंदी की जाएगी। इसके अलावा श्वान केयर सेंटर में 30 श्वान की देखभाल का प्रावधान है। इसके अलावा इसी परिसर में घरेलू पालतू श्वानों के लिए पेट्स सैलून बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

भवन में दो होंगी सुविधाएं

भूतल पर 10 सामुदायिक केनेल (प्रजाति) बनाए जाएंगे। एक केनेल में 10-10 की संख्या में श्वानों को रखा जाएगा। इसके अलावा दो सिंगल कैनेल बनाए जाएंगे, जिनमें दो कक्ष होंगे। इसके अलावा रसोईघर, पंजीकरण काउंटर, अभिलेख एवं चिकित्सक कक्ष, टॉयलेट के साथ सर्जन कक्ष, ऑपरेशन कक्ष, ड्यूटी कक्ष, औषधि भंडार, पेट सैलून एवं पेट शॉप, पुरुष और महिला टॉयलेट एवं पार्किंग होगी। दूसरे तल पर पैंट्री और पांच बिस्तर के साथ शयनकक्ष, टॉयलेट एवं स्नानघर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

सीएंडडीएस प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष ने कहा कि 14 दिसंबर तक निविदा के लिए दावेदार आवेदन कर सकते हैं। 15 को टेंडर खुलने के बाद तय होगा कि किस फर्म को काम मिला है। तय समय से भीतर इसे बनाकर तैयार करना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed