फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angry woman hanged death due to regarding dowry in Gorakhpur

देवरिया: महिला ने फंदे से लटककर दी जान, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Thu, 15 Jul 2021 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Jul 2021 11:04 AM IST
सार

लार के रक्सा गांव में हुई घटना। 

विज्ञापन
Angry woman hanged death due to regarding dowry in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार क्षेत्र के रक्सा गांव में दहेज को लेकर उलाहना देने से नाराज एक महिला ने बुधवार की रात फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। महिला के दो बेटे हैं।  
विज्ञापन

 
मिली जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के रक्सा गांव निवासी विंदेस यादव की शादी सात वर्ष पूर्व सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के तांतील गांव निवासी वकील यादव की बेटी रीता देवी से हुई थी। रीता के परिजनों के अनुसार उसकी बहन की शादी तीन माह पूर्व हुई है। जिसमें दिए गए सामानों को देखकर अक्सर विंदेस भी दहेज की मांग करता था। जिसका विरोध रीता करती थी। इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच नोकझोंक होता रहता था।
विज्ञापन


बुधवार की रात महिला ने कमरा बंद कर छत की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान पति घर में नहीं था। परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर घटना की जानकारी मायके वालों को फोन पर दी। सूचना पर पहुंचे रीता के पिता वकील यादव ने दहेज के लिए हत्या करने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो बेटे हैं। एक का नाम प्रतीक व दूसरे के नाम आयुष है। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि महिला ने फंदे से लटककर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी


कभी नहीं हुआ विवाद फिर क्यों दे दी जान
रीता की सास के अनुसार विंदेस और उसकी पत्नी में खूब बनती थी। काम से लौटने के बाद विंदेस अक्सर पत्नी के साथ ही रहता था। आखिर क्यों उसने ऐसा कदम उठाया यह समझ से परे है। शादी के सात साल से अधिक समय हो गए हम लोगों ने कभी किसी सामान की मांग नहीं की। घटना के दौरान बेटा रास्ते में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed