फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anger erupted over non-availability of cooking gas, cylinders blocked highway for half an hour

Gorakhpur News: रसोई गैस न मिलने पर फूटा गुस्सा, सिलिंडर रखकर आधे घंटे हाईवे जाम

Fri, 17 Apr 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over non-availability of cooking gas, cylinders blocked highway for half an hour
सङक जाम करते उपभोक्ता - फोटो : rajori news
- कौड़ीराम कस्बे जाम में जाम से जूझते रहे लोग
विज्ञापन

- सुबह से कतार में खड़े लोगों को गैस न मिलने से निराशा
कौड़ीराम। रसोई गैस का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को कौड़ीराम कस्बा स्थित एजेंसी पर सुबह से कतार में लगे उपभोक्ताओं को जब सिलिंडर नहीं मिला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने खाली सिलिंडरों को गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर रखकर जाम कर दिया। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर आवागमन बहाल कराया।
बता दें कि, रसोई गैस संकट की अभी भी सामान्य नहीं हुई है। उपभोक्ता एजेंसी और गोदाम पर चक्कर लगाते-लगाते थक जा रहे हैं लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा है। बृहस्पतिवार को प्रमिला इंडेन गैस एजेंसी सुबह से उपभोक्ता कतार में लगे थे। 11 बजे तक जब उन्हें सिलिंडर नहीं मिला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने कौड़ीराम कस्बे की मीट मंडी के सामने गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। गोला, बड़हलगंज, बांसगांव और गोरखपुर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेज धूप और गर्मी में फंसे यात्री जूझते नजर आए।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी घरेलू गैस की कालाबाजारी कर रही है। उनका कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आने वाली गैस को मनमाने दामों पर होटल, ढाबों और ठेला संचालकों को बेचा जा रहा है। साथ ही एजेंसी पर होम डिलीवरी पूरी तरह बंद करने का भी आरोप लगाया गया। उपभोक्ता संजय शुक्ला ने बताया कि वह डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और पिछले एक सप्ताह से पर्ची लेकर एजेंसी और सर्वोदय इंटर कॉलेज मैदान के बीच चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कौड़ीराम चौकी पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर हटाया। करीब 30 मिनट बाद यातायात बहाल हो सका। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस संबंध में प्रमिला इंडेन गैस एजेंसी के मालिक राम नरेश और कार्यालय प्रभारी हरिश्चंद्र से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

तहसील में गैस सिलिंडर की कमी नहीं है। हो सकता है कि एजेंसी पर गाड़ी नहीं पहुंची हो। शुक्रवार को बुकिंग के आधार पर गैस का वितरण किया जाएगा। - प्रदीप सिंह, एसडीएम, बांसगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed