{"_id":"5f182c8e8ebc3e9f933a7d6d","slug":"andhra-pradesh-woman-kidnap-child-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में अपहृत बालक का नहीं लगा सुराग, जांच में जुटी है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में अपहृत बालक का नहीं लगा सुराग, जांच में जुटी है पुलिस
Wed, 22 Jul 2020 05:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Jul 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस (फाइल)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे के गौतमबुद्ध नगर मुहल्ले से अपहृत तीन वर्षीय बालक का सुराग 36 घंटे बाद भी नहीं लग पाया। पुलिस अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर पता लगाने में जुटी है लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
बता दें नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर 14 गौतमबुद्ध नगर में सौरभ सिंह अपने पत्नी कुसुम सिंह तथा तीन वर्षीय बेटा चैम्पियन के साथ किराए के मकान में रहते है। उनके पड़ोस में आंध्रप्रदेश निवासी हरी अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे। हरी कस्बे में ठेले पर इटली डोसा का दुकान लगाता था।
विज्ञापन
सौरभ सिंह ने बीते सोमवार को तहरीर देकर हरी और उसकी पत्नी पर अपने तीन वर्षीय बेटा चैम्पियन के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने दंपत्ति पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शिव मनोहर यादव ने बताया कि दो टीमें थाने से और एक टीम जिले से कुल तीन टीमें तलाश में जुटी हैं। जगह जगह पहुंच कर पता लगाया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।