फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ancounter in vikash dubey

जैसे को तैसा, मन को मिली शांतिः शिवमूरत

Fri, 10 Jul 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
ancounter in vikash dubey
जैसे को तैसा, मन को मिली शांति : शिवमूरत
विज्ञापन

घायल सिपाही की मां बोली: शहीद पुलिस कर्मियों की आत्मा को शांति मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जैसे को तैसा मिला। गोलियों से पुलिस का सीना छलनी करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने से मन को शांति मिली। यह कहना है कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ में घायल सिपाही शिवमूरत निषाद का।
कानपुर के अस्पताल में भर्ती पनियरा क्षेत्र के बरवास गांव निवासी शिवमूरत ने ‘अमर उजाला’ से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि विकास दुबे को कब सजा मिलेगी, बिस्तर पर पड़े-पड़े मैं यही सोच रहा था। शुक्रवार की सुबह एनकाउंटर की खबर मिली तो लगा कि पुलिस कर्मियों की कुर्बानी बेकार नहीं गई। शिवमूरत ने कहा कि थोड़ी देर जरूर हुई, लेकिन पुलिस ने बेहतर कार्य किया। इससे अपराधी ऐसा कुछ करने से पहले सौ बार सोचेंगे। उधर, बरवास गांव में घायल सिपाही की मां मेवाती देवी ने कहा कि विकास की मौत से शहीद पुलिस कर्मियों की आत्मा को शांति मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामसभा अड़बड़हवां टोला बरवास के ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने कहा कि कोई भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं पाएगा। विकास के एनकाउंटर से पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि अब वे किसी कीमत पर नहीं बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed