फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An 18-month-old girl playing in front of her house was crushed to death by a school bus.

Gorakhpur News: घर के सामने खेल रही 18 माह की बच्ची को स्कूल बस ने रौंदा, मौत

Thu, 16 Apr 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 16 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
An 18-month-old girl playing in front of her house was crushed to death by a school bus.
गोला थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बस चालक की पहचान में जुटी
विज्ञापन


जानीपुर। गोला थाना क्षेत्र के जानीपुर अंतर्गत ग्राम धौसहर उर्फ बेलवाभारी में बुधवार सुबह सड़क हादसे में 18 माह की बच्ची नित्या की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कूल बस ने घर के सामने खेल रही बच्ची को टक्कर मार दी, परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बस चालक की पहचान में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे नित्या अपने घर के सामने डेहरीभार मार्ग पर खेल रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक स्कूल बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची छिटक कर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक बस समेत मौके से भाग निकला। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर गोला की ओर अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास सड़क पर घनी झाड़ियां उगी होने और अंधा मोड़ होने के कारण पहले से ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता सुनील कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उपनगर गोला में संचालित एक पब्लिक स्कूल की बस ने ही उनकी बेटी को टक्कर मारी है। परिजनों का दावा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बस तेज रफ्तार में गुजरती हुई दिखाई दे रही है।
गोला थाना प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed