फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ambulance carrying patient from BRD to private hospital seized

Gorakhpur News: बीआरडी से मरीज को निजी अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस सीज

Tue, 02 Jun 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ambulance carrying patient from BRD to private hospital seized
गुलरिहा (गोरखपुर)। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आया एक मरीज कथित तौर पर बिचौलियों के चंगुल में फंस गया। उसे व्हीलचेयर पर बैठाकर मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर लाया गया, जहां पहले से खड़ी झुंगिया स्थित एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा था। सुरक्षा गार्डों और मेडिकल चौकी पुलिस की सतर्कता से एंबुलेंस को पकड़ लिया गया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस को सीज कर दिया।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के जटहा बाजार निवासी जितेंद्र रीढ़ की हड्डी में चोट के इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। आरोप है कि इलाज के दौरान कुछ बिचौलिए मरीज के परिजनों के संपर्क में आ गए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में इलाज में लापरवाही का हवाला देते हुए परिजनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में बिना मरीज के निजी एंबुलेंस के प्रवेश पर रोक है। ऐसे में दलालों ने मरीज को व्हीलचेयर पर बैठाकर पहले अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर पहुंचाया। इसके बाद जैसे ही मरीज को निजी एंबुलेंस में बैठाया जाने लगा, वहां तैनात सुरक्षा गार्डों को संदेह हो गया। गार्डों ने तत्काल मेडिकल चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को रोककर चालक से पूछताछ की लेकिन मरीज को निजी अस्पताल ले जाने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस को सीज कर दिया। जांच में पता चला कि एंबुलेंस झुंगिया चुंगी स्थित सेवा परमो धर्मः अस्पताल के नाम से पंजीकृत है। गुलरिहा थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि एंबुलेंस को सीज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed