'मां तुझे प्रणाम' के तहत हुईं प्रतियोगिताओं के नतीजे घोषित, यहां देखें गोरखपुर-बस्ती मंडल के विजेताओं के नाम
- फैंसी ड्रेस, पेंटिंग और लेख प्रतियोगिता को लेकर गोरखपुर-बस्ती मंडल के स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थियों में रहा उत्साह
- कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विजेताओं को घर जाकर सम्मानित करेगी अमर उजाला की टीम
विस्तार
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम की कड़ी में आयोजित फैंसी ड्रेस, पेंटिंग और लेखन प्रतियोगिता के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए। इन प्रतियोगिताओं में गोरखपुर, बस्ती मंडल के अलग-अलग स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ऑनलाइन व व्हाट्सएप की मदद से पंजीकरण कराया था। चंद्रकांती रमावती आर्य महिला पीजी कॉलेज की ललित कला की विभागाध्यक्ष डॉ रेखा रानी शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने एक-एक प्रतिभागी के पंजीकरण के साथ ड्रेस, पेंटिंग व लेखन को देखा, फिर डॉ. रेखा रानी शर्मा ने अंतिम नतीजा घोषित किया।
कोरोना महामारी के बीच गोरखपुर-बस्ती मंडल के विद्यार्थियों ने आजादी की जश्न जोरदार तरीके से मनाया। ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। अब नतीजा आ गया है। सामान्य तौर पर विजेताओं को अमर उजाला कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया जाता था लेकिन इस बार कोरोना का संकट है।
लिहाजा, अमर उजाला की टीम घर जाकर विजेताओं को सम्मानित करेगी। इसकी तिथि जल्द ही तय होगी। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं के विजेता
फैंसी ड्रेस
अरिका जालान एलएफएस, कनिष्का श्रीवास्तव आरपीएम एकेडमी, त्रिशा मिश्रा बशारतपुर, अविका गुप्ता सेंट पॉल्स स्कूल, रक्षिता ओझा लिटिल मिलेनियम स्कूल, गार्गी पासवान एलएफएस, गौरव यादव आर्मी पब्लिक स्कूल, आर्यन सेंट्रल हिंदू स्कूल, पवनी श्रीवास्तव सेंट जोसफ स्कूल और रुद्रांश चौधरी सीएसएम सेंट्रल एकेडमी संतकबीरनगर।
पेंटिंग
कक्षा- 3
आरती यादव आर्मी पब्लिक स्कूल, मिहिका त्रिपाठी एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी सिविल लाइंस, शालू यादव प्राथमिक विद्यालय बरडीहा चंदन देवरिया।
कक्षा-4
भाग्यलक्ष्मी सिद्धार्थनगर, एंजल सिंह आरपीएम एकेडमी गोरखपुर, सुरभि पांडेय माउंट लिट्रा जी स्कूल गोरखपुर।
कक्षा-5
रिशित बेरी एलएफएस, समृद्धि राय एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी सहारा इस्टेट, तान्या गुप्ता सेंट्रल एकेडमी चौरीचौरा।
कक्षा-6
समृद्धि जीएन नेशनल, अदिति सिंह गोरखपुर स्कूल विद्या पब्लिक स्कूल, आंचल यादव केंद्रीय विद्यालय नंबर-1।
कक्षा-7
अर्चना कुमारी आरएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दीपशिखा पाल केंद्रीय विद्यालय नंबर-1, अंजलि मौर्य सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल।
कक्षा-8
नाजनीन खातून सेंट थामस इंटर कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर, पंखुड़ी रस्तोगी आरपीएम एकेडमी, तान्या द्विवेदी जेपी एजूकेशन एकेडमी।
कक्षा-9
अलीना खान जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, वरनीधर दुबे नवल्स एकेडमी व आदर्श सिंह श्रीनेता ग्लोबल स्कूल बस्ती ।
कक्षा-10
अंजलि चौरसिया सिद्धार्थनगर, रितिका सिंह देवरिया और अपर्णा सिंह आरपीएम एकेडमी गोरखपुर।
लेखन
शिवांगी बंका गोरखपुर, अनुराग गुप्ता कुशीनगर, सौम्या गुप्ता सेंट्रल एकेडमी चौरीचौरा, अदिति जायसवाल गोरखपुर और पवनी अग्रवाल आरपीएम एकेडमी गोरखपुर।
उम्र 22 वर्ष से ज्यादा
किशन कुमार साहनी कुशीनगर, सुप्रिया सिंह गोरखपुर, सागर भारती कुशीनगर, शुभम शर्मा गोरखपुर और राजकुमार प्रजापति।