फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amar Ujala Investigation Spiders made a web in coach

अमर उजाला पड़ताल: कोच में मकड़ों ने बनाया जाला, ताले भी नहीं खुले

Mon, 04 Apr 2022 03:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Apr 2022 03:37 PM IST
सार

कबाड़ के कगार पर 24 आइसोलेशन कोच, डूब गए 50 लाख रुपये, आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी है गोरखपुर के नकहा स्टेशन से गई रैक।

विज्ञापन
Amar Ujala Investigation Spiders made a web in coach
महराजगंज जिले के आनंदनगर स्टेशन पर धूल फांक रहा रेलवे का आइसोलेशन कोच। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमण के दौरान आपात स्थिति के लिए तैयार कराए गए रेलवे के 24 आइसोलेशन कोच कबाड़ होने के कगार पर पहुंच गए हैं। दो सालों से कोच के ताले नहीं खुले। इनमें मकड़ों ने जाला बना लिया है। सीटों पर धूल की परत है। बेडशीट पर लगी मच्छरदानी व टेप उखड़ चुके हैं। कोच का पेंट छूटने लगा है। इस तरह आइसोलेशन कोच के रूप में तैयार करने में खर्च हुए करीब 50 लाख रुपये डूब गए हैं।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अधीन गोरखपुर यांत्रिक कारखाने में दो वर्ष पहले 12-12 कोच के दो रैक तैयार की गई थी। कैरिज एंड वैगन शाखा ने पुराने कोचों को एकत्र कर आइसोलेशन कोच तैयार किया। एक रैक को गोरखपुर में नकहा स्टेशन पर और दूसरी रैक को महराजगंज जिले के आनंदनगर स्टेशन पर खड़ा किया गया। 12 जनवरी 2022 को नकहा स्टेशन पर खड़ी रैक को भी आनंदनगर स्टेशन के यार्ड में खड़ा कर दिया गया। अमर उजाला ने रविवार को पड़ताल की तो यह सच सामने आया कि कोच को कभी इस्तेमाल ही नहीं किया गया।
विज्ञापन


ये व्यवस्थाएं की गईं
आइसोलेशन कोच में ड्रिप चढ़ाने और ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की गई थी। मिडिल और अपर बर्थ को काटकर हटा दिया गया था। लोअर बर्थ को बेड बनाया गया था। पास में डस्टबिन रखा गया था। कोच में नर्सिंग स्टाफ के लिए कमरे और वॉशरूम भी बनाए गए थे। एक कोच को बनाने में करीब दो लाख रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज स्टेशन अधीक्षक आनंदनगर स्टेशन गुफरान अहमद ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में पुराने कोचों का ढांचा बदलकर 24 आइसोलेशन कोच तैयार किए गए थे। एक से डेढ़ माह में कैरिज एंड वैगन शाखा के कर्मचारी आते हैं और साफ-सफाई करके चले जाते हैं। जब तक कोई निर्देश नहीं आता है, कोच खड़े रहेंगे।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed