{"_id":"63234e826f2e64563d2a1801","slug":"amar-ujala-foundation-largest-handicap-equipment-distribution-camp-will-be-organized-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मुहिम: गोरखपुर में लगेगा सबसे बड़ा दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर, सीएम योगी बोले- सफल बनाया जाएगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला मुहिम: गोरखपुर में लगेगा सबसे बड़ा दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर, सीएम योगी बोले- सफल बनाया जाएगा आयोजन
Thu, 15 Sep 2022 09:40 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 15 Sep 2022 09:40 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के सहयोग से निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर को सफल बनाया जाएगा। दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में लगेगा सबसे बड़ा दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन, नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर (राजस्थान) और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की अनूठी मुहिम के तहत गोरखपुर-बस्ती मंडल का सबसे बड़ा निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर गोरखपुर में लगाया जाएगा। इसकी सहमति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के सहयोग से निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर को सफल बनाया जाएगा। दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग भी कर सकते हैं। शिविर के दो चरण होंगे। पहले चरण के तहत महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के खेलमैदान में 30 सितंबर 2022 को कृत्रिम अंगों के लिए माप ली जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों (गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती व सिद्धार्थनगर) में जिन लोगों के हाथ या पैर कटे हैं, वे आकर अपने अंगों का माप दे सकते हैं।
विज्ञापन
नारायण सेवा संस्थान जयपुर की टीम अंगों का माप लेगी, फिर कृत्रिम अंग तैयार किए जाएंगे। इसी दौरान दिव्यांगता से जुड़े अन्य उपकरणों के लिए भी पंजीकरण होगा। जो लोग दिव्यांगता की पात्रता रखते हैं, वे पंजीकरण करा सकते हैं। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की टीम ही पंजीकरण भी करेगी।
दूसरे चरण में 29 अक्तूबर 2022 को गोरखपुर-बस्ती मंडल का वृहद निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर भी महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज खेल मैदान में ही लगेगा। इसकी सहमति महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से मिल गई है। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से गोरखपुर-बस्ती मंडल के दिव्यांगों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। शासन व सभी सरकारी विभागों के सहयोग से दिव्यांगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस तरह का शिविर पहली बार गोरखपुर में लगाया जा रहा है।
ये उपकरण दिए जाएंगे
कृत्रिम अंगों के साथ ही ट्राई साइकिल, कैलिपर, कान की मशीन, नेत्रहीनों के लिए स्टिक, चश्मा सहित अन्य उपकरण। अमर उजाला फाउंडेशन व महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद गोरखपुर के साथ मिलकर दिव्यांगों की सेवा का सौभाग्य मिला है। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर कोई न रहे अपाहिज, कोई न रहे लाचार का सपना साकार करेगा। इस मुहिम को गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन मिलना उत्साह बढ़ाने वाला है। -प्रशांत अग्रवाल, अध्यक्ष, नारायण सेवा संस्थान उदयपुर
37 वर्षों से दिव्यांगों की सेवा कर रहा नारायण सेवा संस्थान
नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर विगत 37 वर्षों से दिव्यांगों की सेवा कर रहा है। उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्यरत है। संस्थान अब तक चार लाख से अधिक सफल सर्जरी कर चुका है। दुर्घटना में अपने हाथ-पैर गंवाने वाले 30,000 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग निशुल्क उपलब्ध करा चुका है।