फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amar Ujala Abhiyan Health: Encephalitis patients will be treated at every CHC in Gorakhpur

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : गोरखपुर में हर सीएचसी पर इंसेफेलाइटिस मरीजों का होगा इलाज, बनाए गए ईटीसी सेंटर

Fri, 01 Apr 2022 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Apr 2022 10:32 AM IST
सार

सीएमओ ने बताया कि इंसेफेलाइटिस के मरीजों को सीधे जिला अस्पताल न भेजने की सख्त हिदायत दी गई है। सभी मरीज सीधे ईटीसी सेंटर भेजे जाएं। मरीजों की हालत गंभीर होती है, तो डॉक्टर जिला अस्पताल रेफर करेंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Health: Encephalitis patients will be treated at every CHC in Gorakhpur
इंसेफेलाइटिस। (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर जिले में सक्रिय 23 इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर (ईटीसी) पर ही इंसेफेलाइटिस से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए हर सीएचसी पर दो-दो बेड के ईटीसी बनाए गए हैं।

विज्ञापन

क्षेत्र की आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी, इंसेफेलाइटिस पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए इन्हीं ईटीसी सेंटरों पर ले जाएंगे। अगर रेफर करने की स्थिति आती है, तो केंद्र के डॉक्टर जिला अस्पताल रेफर करेंगे, न कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि इंसेफेलाइटिस पीड़ित मरीजों के इलाज की सुविधा जिले के 21 सीएचसी और दो पीएचसी पर उपलब्ध है। इन केंद्रों पर दो-दो बेड के ईटीसी सेंटर बनाए गए हैं। इन ईटीसी सेंटरों पर मरीज भी इलाज के लिए पहुंचने लगे हैं। इस साल जनवरी से मार्च के बीच हाई ग्रेड फीवर (तेज बुखार) के 95 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से दो केस एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के हैं। इन मरीजों का इलाज ईटीसी सेंटर पर किया गया, जो स्वस्थ होकर घर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि इंसेफेलाइटिस के मरीजों को सीधे जिला अस्पताल न भेजने की सख्त हिदायत दी गई है। सभी मरीज सीधे ईटीसी सेंटर भेजे जाएं। मरीजों की हालत गंभीर होती है, तो डॉक्टर जिला अस्पताल रेफर करेंगे। जिला अस्पताल के डॉक्टर पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में इलाज करेंगे। अगर स्थिति बिगड़ती है तो डॉक्टर मरीज को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर करेंगे।


एईएस के मरीजों की पांच जांच जरूरी
सीएमओ ने बताया कि एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) मरीज की पांच जांचें अवश्य कराएं। साथ ही जापानीज इंसेफेलाइटिस, स्क्रबटाइफस, डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों से जुड़ी इन जांचों के लिए नमूने जिला स्तर पर स्थापित सेंटीनल लैब में भेजना सुनिश्चित करें। बताया कि अगर बच्चे को झटका नहीं आ रहा है और सिर्फ बेहोशी की स्थिति है, तब भी एईएस हो सकता है। सात दिन के अंदर बुखार के साथ बेहोशी या झटके आने पर एईएस मरीज का लाइन ऑफ ट्रीटमेंट देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed