फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amar Ujala Abhiyan Health 97 percent teenagers taken first dose

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: 97 प्रतिशत किशोरों को लग चुकी है पहली डोज, 58 प्रतिशत लगवा चुके हैं दूसरी डोज

Mon, 28 Mar 2022 12:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Mar 2022 12:12 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि किशोर टीका लगवाने में आगे आए हैं। इसका नतीजा है कि टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ गया है। तय समय सीमा के अंदर किशोरों को दूसरी डोज भी लगातार लगाई जा रही है। बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद किशोरों के लिए स्कूलों में भी बूथ बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Health 97 percent teenagers taken first dose
बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 से 17 वर्ष के किशोर कोरोनारोधी टीका लगवाने में आगे रहे हैं। बिना किसी डर और संकोच के किशोरों ने टीका लगवाया है। अच्छी बात यह रही है किशोरों को टीका लगवाने के बाद कोई भी दिक्कत नहीं हुई है। इसके बाद से लगातार टीकाकरण की गति बढ़ती गई। मार्च माह में 96.86 प्रतिशत किशोरों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि, 59.82 प्रतिशत किशोरों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरोना की तीसरी लहर के बीच ही किशोरों को टीका लगाना शुरू किया गया था। पहले चरण में किशोर टीका लगवाने में हिचकिचा रहे थे, लेकिन जब स्कूलों में टीका लगने की शुरुआत हुई तो उत्साह बढ़ता गया। इसका असर यह हुआ कि विभाग लक्ष्य 3,11,465 से कुछ ही दूर रह गया है। तीसरी लहर समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग 2,97,846 किशोरों को पहली डोज लगा चुका है, जबकि 1,75,668 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि किशोर टीका लगवाने में आगे आए हैं। इसका नतीजा है कि टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ गया है। तय समय सीमा के अंदर किशोरों को दूसरी डोज भी लगातार लगाई जा रही है। बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद किशोरों के लिए स्कूलों में भी बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हर बूथ पर भेजी जा रही कोवैक्सीन

सीएमओ ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण को लेकर हर दिन 150 से अधिक बूथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जा रहे हैं। इन सभी बूथों पर किशोर टीका लगवा सकते हैं। क्योंकि, इन बूथों पर कोवैक्सीन की डोज हर दिन भेजी जा रही है। जबकि, 12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए स्पेशल बूथ बनाकर टीका लगाया जा रहा है। क्योंकि, इन्हें कोर्बेवैक्स लगाई जा रही है। एक वायल में 20 बच्चों को यह डोज दी जाती है।

एक नजर किशोरों के टीकाकरण पर

15 से 17 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य- 3,11,465
प्रथम डोज- 15 से 17 वर्ष- 2,97,846- प्रतिशत- 96.86
दूसरी डोज- 15 से 17 वर्ष- 1,75,668- प्रतिशत- 59.82

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि किशोर टीका लगवाने में आगे आए हैं। इसका नतीजा यह है कि शत प्रतिशत टीकाकरण के करीब हम लोग पहुंच गए हैं, जिन किशोरों के दूसरे डोज का समय पूरा हो रहा है। वह बूथों पर लगातार टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। किशोरों में टीका लगवाने को लेकर जबरदस्त उत्साह है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed