फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amar Ujala Abhiyan Education Health In 10 days 11237 children got Mangal vaccine the department serious about vaccination

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : 10 दिन में 11237 बच्चों ने लगवाया मंगल टीका, टीकाकरण को लेकर विभाग संजीदा

Sun, 27 Mar 2022 11:36 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर 
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर  Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 27 Mar 2022 11:36 AM IST
सार

16 मार्च से बच्चों को टीका लगने की शुरुआत हुई है। पहले दिन 3,280 बच्चों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके बाद से टीकाकरण का आंकड़ा तीन दिनों तक काफी पीछे रहा। 18 से लेकर 20 मार्च के बीच महज 600 के आसपास बच्चों को ही टीका लग सका।

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Education Health In 10 days 11237 children got Mangal vaccine the department serious about vaccination
छात्रा को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर के बाद 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगने वाले टीकाकरण के प्रति विभाग संजीदा हो गया है। इसका असर यह है कि 10 दिन में 11,237 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना का मंगल टीका लगा दिया है। औसतन देखा जाए तो हर दिन एक हजार से अधिक बच्चों को कोरोना का टीका लग रहा है। इस पर विभाग ने राहत की सांस ली है। विभाग का कहना है कि जैसे ही परीक्षा और पोलियो अभियान खत्म होता है, तो टीकाकरण में और तेजी आ जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 16 मार्च से बच्चों को टीका लगने की शुरुआत हुई है। पहले दिन 3,280 बच्चों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके बाद से टीकाकरण का आंकड़ा तीन दिनों तक काफी पीछे रहा। 18 से लेकर 20 मार्च के बीच महज 600 के आसपास बच्चों को ही टीका लग सका। इस पर शासन ने नाराजगी जताई तो विभाग ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी। इसका असर यह हुआ कि 21 मार्च से हर दिन टीकाकरण का आंकड़ा एक हजार से ऊपर पहुंच गया। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि अभी बच्चों के लिए सीएचसी पर ही बूथ बनाए जा रहे हैं। इसकी वजह से कुछ ही बच्चों का टीका लग पा रहा है, जैसे ही बोर्ड परीक्षा और पोलियो अभियान खत्म होता है वैसे ही बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके बाद से हर दिन कम से कम 10 हजार बच्चों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिथि                                टीकाकरण
16 मार्च                             3,280
17 मार्च                             1,595
18 मार्च                             192
19 मार्च                             127
20 मार्च                             248
21 मार्च                             1,124
22 मार्च                             1,152
23 मार्च                             1,166
24 मार्च                             1,022
25 मार्च                             1,291

बच्चों में नहीं है डर, बेहिचक  लगवा रहे टीका
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि बच्चों में टीकाकरण को लेकर कोई डर नहीं है। बच्चे बेहिचक टीका लगवा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि उनके अभिभावक भी टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। अब तक जितने भी अभिभावक बच्चों को टीका लगवाने आए हैं। वह सभी लोग टीका लगवा चुके हैं। ऐसे में उन्हें टीकाकरण की अहमियत पता है।


तीसरी लहर में कम बच्चे हुए संक्रमित
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि तीसरी लहर में बेहद कम बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं। महज 150 के आसपास बच्चे तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे। राहत की बात यह थी कि एक भी बच्चों की मौत नहीं है। जबकि, पहली लहर से लेकर तीसरी की बात करें तो कुल 1526 के आसपास बच्चे कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे। इनमें चार बच्चों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed