Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Alopecia Cases Rising Among Women and Children Hair Loss Causing Patchy Bald Spots at Young Age

गोरखपुर: महिलाओं और बच्चों में तेजी से बढ़ रहे एलोपेसिया के मामले, सिक्के के आकार में गायब हो रहे बाल

Mon, 09 Nov 2026 04:47 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 09 Nov 2026 04:47 PM IST
सार

जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन के अनुसार जिला अस्पताल में रोजाना दो से तीन मामले एलोपेसिया से जुड़े आ रहे हैं। उनका कहना है कि मरीजों में एलोपेसिया के तीन प्रकार प्रमुख रूप से देखने को मिल रहे हैं। इनमें एलोपेसिया एरियाटा, एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया और टेलोजेन एफ्लुवियम शामिल हैं। 

विज्ञापन
Alopecia Cases Rising Among Women and Children Hair Loss Causing Patchy Bald Spots at Young Age
एलोपेसिया की चपेट में महिला और किशोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बालों का झड़ना अब केवल उम्र बढ़ने की समस्या नहीं रह गई है। कम उम्र में ही महिलाएं और बच्चे एलोपेसिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले 15 दिनों से इस समस्या से पीड़ित मरीज लगातार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें करीब 80 प्रतिशत महिलाएं और बच्चे हैं। किसी के सिर पर सिक्के के आकार के गोल हिस्सों में बाल गायब हो रहे हैं तो किसी के बाल धीरे-धीरे पतले होकर झड़ रहे हैं। कम उम्र में गंजेपन के लक्षण सामने आने से मरीजों की चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन के अनुसार जिला अस्पताल में रोजाना दो से तीन मामले एलोपेसिया से जुड़े आ रहे हैं। उनका कहना है कि मरीजों में एलोपेसिया के तीन प्रकार प्रमुख रूप से देखने को मिल रहे हैं। इनमें एलोपेसिया एरियाटा, एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया और टेलोजेन एफ्लुवियम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों के लक्षण और कारण अलग-अलग होते हैं। एलोपेसिया एरियाटा में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बालों की जड़ों को प्रभावित करती है। इससे सिर या दाढ़ी में अचानक सिक्के जैसे गोल आकार के गंजे चकत्ते बन जाते हैं।

हल्के मामलों में तीन से छह महीने में सुधार हो सकता है, जबकि गंभीर मामलों में एक साल या उससे अधिक समय लग सकता है। वहीं, एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया को आनुवंशिक गंजेपन के रूप में जाना जाता है। पुरुषों में इसके कारण माथे की तरफ से बालों की हेयरलाइन पीछे जाने लगती है और सिर पर अंग्रेजी के एम आकार जैसी आकृति बनने लगती है।

महिलाओं में सिर के बीच की मांग चौड़ी होने और बालों के धीरे-धीरे पतले होने के रूप में इसके लक्षण दिखाई देते हैं। इस समस्या में उपचार से सुधार देखने में चार से छह महीने लग सकते हैं। हालांकि, इसका उपचार लंबे समय तक जारी रखना पड़ सकता है।


तीसरा प्रकार टेलोजेन एफ्लुवियम है। इसमें तनाव, तेज बुखार, बड़ी बीमारी या शारीरिक बदलाव के बाद अचानक सामान्य से अधिक बाल झड़ने लगते हैं। यह समस्या अक्सर अस्थायी होती है।

बच्चों में बाल झड़ने के प्रमुख कारण
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता में गड़बड़ी से बालों की जड़ों पर असर।
  • पढ़ाई, परीक्षा और प्रतियोगिता का मानसिक तनाव।
  • आयरन, जिंक, विटामिन और प्रोटीन की कमी।
  • परिवार में पहले से गंजेपन या बाल झड़ने की समस्या।
  • सिर में दाद या फंगल संक्रमण होना।
  • लगातार कसकर चोटी या पोनीटेल बांधना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed