{"_id":"6b0359845427663f0104c0b9","slug":"allegations-of-harassment-of-sp-workers-memorandum-submitted-to-the-dm-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1527108-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चौरीचौरा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा परेशान किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि 18 नवंबर को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव की जनसभा हुई थी। इसके बाद से जिले के विभिन्न थानों की पुलिस पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस की इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की। सपा नेताओं ने डीएम से मांग की कि पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि किसी भी पार्टी नेता या कार्यकर्ता को बिना वजह परेशान न किया जाए। ज्ञापन देने वालों में निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम,निवर्तमान जिला महा सचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश यादव, रामदरश विद्यार्थी, विंदा सैनी, शिवकुमारी, धनंजय सिंह सैंथवार, अखिलेश यादव और रविप्रताप यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।