फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allegations of assault and attempt to kidnap accountant

Gorakhpur News: लेखपाल से मारपीट, अगवा करने की कोशिश का आरोप

Sat, 23 Dec 2023 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Allegations of assault and attempt to kidnap accountant
गोला तहसील में है कार्यरत, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बड़हलगंज। गोला तहसील में कार्यरत लेखपाल को मारने-पीटने और अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, गोला तहसील में कार्यरत लेखपाल राजकरन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों ने मारपीट की और अगवा करने की कोशिश की। लेखपाल ने तहरीर में कहा है कि वह बड़हलगंज के कल्याणपुर में किराए का कमरा लेकर रहता है। शुक्रवार को अपने आवास पर सरकारी कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच कुछ लोग चार पहिया वाहन से आवास पर पहुंचकर जातिसूचक गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे और सरकारी अभिलेख को नष्ट कर दिए और मोबाइल फोन छीन भी लिए। इसके बाद वे लोग कमरे से निकालकर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अपहरण की नीयत से अंबेडकर तिराहे की तरफ ले जाने लगे। विरोध करने पर वे लोग फोरलेन बाईपास के पास गाड़ी रोककर उसे मोबाइल देकर उतार दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed