फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   all train are full in gorakhpur

दिवाली में घर पहुंचना मुश्किल, पूजा स्पेशल भी फुल

Sun, 01 Nov 2020 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
all train are full in gorakhpur
दिवाली में घर पहुंचना मुश्किल, पूजा स्पेशल भी फुल
विज्ञापन

गोरखपुर। त्योहार पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के बाद पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाईं, लेकिन 13 नवंबर तक इनमें भी जगह नहीं बची है। दिल्ली, मुंबई व बिहार की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में बर्थ खाली नहीं है। प्रतीक्षा सूची भी इतनी लंबी है कि टिकट कन्फर्म होना मुश्किल है। कुछ ट्रेनों में तो नो रूम हो चुका है। हालांकि वाराणसी जाने वाली कुछ ट्रेनों में सीटें अभी बची हैं।
कोलकाता की ट्रेनों में नो रूम
सबसे ज्यादा दिक्कत कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में है। गोरखपुर से बनकर तीन दिन चल रही कोलकाता पूजा स्पेशल में नो रूम हो चुका है। इसके अलावा अवध असम स्पेशल में भी नो रूम है। यानी इन ट्रेनों में टिकट भी बुक नहीं होगा।
विज्ञापन

वेटिंग टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं
इस बार यात्रियों के सामने एक मुश्किल यह भी है कि कोरोना संक्रमण के चलते वेटिंग टिकट पर ट्रेनों में यात्रा की अनुमति नहीं है। पहले तो स्टेशन पर ही प्रवेश नहीं मिलेगा। अगर किसी तरह ट्रेन में चढ़ गए तो पकड़े जाने पर जुर्माना भरेंगे, अगले स्टेशन पर उतार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 नवंबर को बर्थ की स्थिति (वेटिंग में)
ट्रेन स्लीपर एसी 3
02566 बिहार संपर्कक्रांति 62 29
04408 दरभंगा पूूजा स्पेशल 53 17
02570 डिब्रूगढ़ हमसफर 44 25
02554 वैशाली स्पेशल 549 289
05048 कोलकाता पूजा स्पेशल नो रूम नो रूम
05910 अवध असम स्पेशल नो रूम नो रूम
02555 गोरखधाम स्पेशल आरएसी 58 आरएसी 28
02557 सप्तक्रांति स्पेशल 25 06
02553 वैशाली स्पेशल 37 17
02541 एलटीटी स्पेशल 191 15
01016 कुशीनगर स्पेशल 202 21
इन ट्रेनों में अभी सीटें हैं खाली
ट्रेन स्लीपर एसी 3
04185 बरौनी पूजा स्पेशल 43 30
05018 एलटीटी पूजा स्पेशल 213 56
05004 चौरीचौरा स्पेशल आरएसी 27 17
09090 अहमदाबाद स्पेशल 290 41
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed