फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All roads leading to Gorakhnath should be repaired before 25th December

Gorakhpur News: 25 दिसंबर से पहले दुरूस्त करा लें गोरखनाथ जाने वाली सभी सड़कें, निर्देश जारी

Fri, 08 Dec 2023 01:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Dec 2023 01:50 PM IST
सार

मकर संक्रांति के पहले गोरखनाथ मंदिर आने वाली सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बृहस्पतिवार को बैठक के दौरान अधिकारियों को 25 दिसंबर तक गोरखनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सभी सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
All roads leading to Gorakhnath should be repaired before 25th December
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर संक्रांति के पहले गोरखनाथ मंदिर आने वाली सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बृहस्पतिवार को बैठक के दौरान अधिकारियों को 25 दिसंबर तक गोरखनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सभी सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज मुख्य मार्ग से मिर्जापुर पचपेड़वा क्राॅसिंग तक दोनों तरफ नाली मरम्मत, रामजानकी नगर मुख्य मार्ग पर लक्की वेल्डिंग (दुर्गा मन्दिर तिराहा) के पास नकहा ओवरब्रिज मोड़ (मुख्य मार्ग) तक सीसी सड़क एवं दोनों तरफ नाली निर्माण, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल सुभाष चंद्र बोस नगर रोड से पहले ओम मेडिकल स्टोर के पास अधूरी नाली का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इसी कड़ी में सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल बिलंदपुर खत्ता, सुभाष चंद्र बोसनगर से सिधारीपुर तिराहे तक सड़क मरम्मत, रसूलपुर चौराहे से पुराना गोरखपुर होते हुए सोनौली मुख्य मार्ग तक सड़क और नाली निर्माण, हनुमान गोरखनाथ से दशहरी बाग चौराहा तक सड़क के दोनों पटरियों पर इंटरलाकिंग सड़क निर्माण, हरियाली मैरिज हाउस से रसूलपुर चौराहा तक दोनों तरफ नाली की मरम्मत व नाली पर स्लैब रखने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गोरखनाथ ओवरब्रिज के बगल से डॉ. मनीष सिंह के आवास के पास नाली पर रखे टूटे-फूटे नाली स्लैब को बदला जाएगा। सोनौली मुख्यमार्ग से इंडस्ट्रीयल एरिया होते हुए रामनगर चौराहे तक हो रहे नाली का कार्य खिचड़ी महापर्व से पहले संपन्न कराने का निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिशासी अभियंता अमरनाथ, सहायक अभियंता नर्वदेश्वर पांडेय, शैलेश कुमार, अवर अभियंता विवेकानन्द, अतुल कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed