{"_id":"5e5923af8ebc3ef40d4ec534","slug":"alert-about-safety-of-cm-yogi-in-procession-of-holi-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के जुलूस में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, सीसीटीवी, ड्रोन की मदद से की जाएगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के जुलूस में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, सीसीटीवी, ड्रोन की मदद से की जाएगी निगरानी
Sat, 29 Feb 2020 03:41 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Feb 2020 03:41 AM IST
सार
- खुफिया एजेंसियों ने जताई आशंका, लखनऊ ने जुलूस मार्ग पर होने वाली सुरक्षा के इंतजाम की रिपोर्ट मांगी
- जुलूस मार्ग पर मौजूद सभी दुकानदारों के नाम, पते के साथ ही कर्मचारियों का ब्योरा जुटाने में लगी पुलिस
- छतों पर पत्थर, ईंट तलाश रही पुलिस, दुकानदारों की मदद से कैमरे लगाने की भी कोशिश शुरू
विज्ञापन
सीएम योगी। (file)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के जुलूस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। एक बार फिर उन्हें खतरे की आशंका जाहिर करते हुए आईबी, एलआईयू ने रिपोर्ट दी है। इसे देखते हुए पुलिस अफसर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने में जुटे गए हैं।
विज्ञापन
जिन रास्तों से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा उन रास्तों की सभी दुकानों के मालिकों और कर्मचारियों के नाम, पते पुलिस जुटा रही है। उधर, लखनऊ ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा इंतजाम की पूरी फाइल तलब कर ली है। सुरक्षा में कोई चूक न होने पाए इसे लेकर रिहर्सल भी कराने का फैसला किया गया है। जुलूस मार्ग और घरों की छतों की सीसी टीवी, ड्रोन की मदद से निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
होली पर घंटाघर से हर साल निकलने वाले जुलूस में इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्षों से शामिल होते आए हैं। उत्पाती इसी जुलूस के दौरान माहौल बिगाड़ने की साजिश रच सकते हैं। इसको देखते हुए जुलूस मार्ग के घरों पर पुलिस की तैनाती तो होगी ही, वहां पर ईंट-पत्थर की जांच पुलिस ने अभी से शुरू कर दी है। यह जांच आखिरी दिन भी की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के जुलूस से पहले रिहर्सल की जाएगी। जिसमें वैसे ही व्यवस्था की जाएगी जैसे मुख्यमंत्री की मौजूदगी के समय होगी। ऐसा करके पुलिस अफसर अपनी व्यवस्था का जायजा लेंगे। सुरक्षा में कोई चूक न होने पाए इसके लिए अफसर खुद रिहर्सल में शामिल होंगे।
इसके अलावा नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसएसबी के साथ ही पुलिस कर्मचारियों को अफसरों ने सतर्क किया है। इसके अलावा जिले में पुलिस कर्मचारियों की छुट्टी होली तक रद्द कर दी गई है।