Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Akhilesh Yadav may sound the poll bugle from Chauri Chaura on the 18th.

Gorakhpur News: अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद

Fri, 06 Nov 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav may sound the poll bugle from Chauri Chaura on the 18th.
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 नवंबर को गोरखपुर के दौरे पर आ रहे हैं। वह चौरीचौरा के पास देवकहीं गांव में भाजपा नेता विनय कुमार सिंह बिन्नू की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान वह शहीद बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित कर पूर्वांचल में चुनाव का शंखनाद कर सकते हैं।
विज्ञापन

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, पूर्व प्रदेश सचिव अवधेश यादव और सपा नेता मनुरोजन यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की सूचना जारी की गई है। पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

दिवाली त्योहार के कारण अभी जनसभा को लेकर सरगर्मी तेज नहीं है। दिवाली के बाद कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और कार्यक्रम को सफल बनाने में लगेंगे। कार्यक्रम के आयोजक अजय कुमार सिंह टप्पू हैं, जो विनय कुमार सिंह बिन्नू के छोटे भाई हैं। बिन्नू सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के महामंत्री रह चुके थे। उनका वर्ष 2017 में कैंसर के कारण निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि विनय सिंह बिन्नू ने 1993 में मानीराम से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें तत्कालीन विधायक ओमप्रकाश पासवान के खिलाफ मैदान में उतारा गया था। बिन्नू सिंह को इस चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा था। संवाद ्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed