फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Air service for Varanasi-Kanpur from March 27

खुशखबर: वाराणसी-कानपुर के लिए विमान सेवा 27 से, कोलकाता के लिए एक और उड़ान

Tue, 15 Mar 2022 12:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Mar 2022 12:21 PM IST
सार

समय शेड्यूल जारी, 27 मर्चा से होगा लागू, बंद चल रही बेंगलुरु की उड़ान भी 27 मार्च से शुरू होगी। अब गोरखपुर से 15 उड़ानें हो जाएंगी, सहारनपुर-बरेली के लिए भी जल्द उड़ान शुरू होगी।

विज्ञापन
Air service for Varanasi-Kanpur from March 27
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत 27 मार्च से वाराणसी और कानपुर के लिए भी उड़ान शुरू हो जाएगी। विमानन कंपनी स्पाइस जेट को इसकी जिम्मेदारी मिली है। वहीं, कोलकाता के लिए एक और विमान सेवा के साथ ही बंद चल रही बेंगलुरुकी उड़ान भी अब शुरू हो जाएगी। एक से दो दिन में इन नई उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। उधर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 27 मार्च से 29 अक्तूबर तक का अपना समर शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में नई उड़ानों का भी समय तय है।

विज्ञापन


स्पाइस जेट की विमान संख्या (एसजी-2747) 27 मार्च से रोजाना कानपुर से गोरखपुर दोपहर 12.35 पर आएगी और यहां से 12.55 बजे कानपुर के लिए उड़ान भरेगी। वहीं, विमान संख्या (एसजी-2949) 27 मार्च से रोजाना वाराणसी से गोरखपुर सुबह 9:35 बजे आएगी और 9:55 बजे गोरखपुर से वाराणसी के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन


इन उड़ानों के साथ ही स्पाइस जेट ने कोलकाता के लिए एक और सेवा शुरू की है। स्पाइस जेट की एसजी 362 रोजाना शाम सात बजे गोरखपुर आएगी और यहां से 7:30 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। वहीं, लंबे समय से बंद चल रही बंगलुरु की उड़ान फिर से शुरू करने को भी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मंजूरी दे दी है।  यह उड़ान भी 27 मार्च से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दिल्ली के लिए पांच समेत गोरखपुर से उड़ानों की संख्या 15 हो जाएगी

गोरखपुर से कुल उड़ानों की संख्या अब 15 हो जाएगी।  गोरखपुर से अभी राजधानी दिल्ली के लिए पांच, मुंबई दो तथा कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ व प्रयागराज के लिए रोजाना एक-एक समेत कुल 11 विमान उड़ान होती है।  विमानन कंपनी स्पाइस जेट का 70 सीटर विमान गोरखपुर से रोजाना वाराणसी व कानपुर के लिए उड़ान भरेगा।

इसके अलावा कोलकाता के लिए एक और विमान सेवा और बंगलुरु की बंद पड़ी उड़ान भी 27 से शुरू हो जाएगी।  इस सेवाओं के शुरू होने के साथ ही गोरखपुर से उड़ानों की संख्या 15 हो जाएगी। जल्द ही  सहारनपुर और बरेली के लिए भी उड़ान शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है।  

शहर    आगमन    प्रस्थान
स्पाइस जेट उड़ानें     
बेंगलुरु    07:25    07:55
बाम्बे (मुम्बई)    08:25    08:55
वाराणसी    09:35    09:55
दिल्ली    11:15    11:45
कानपुर    12.35    12:55
दिल्ली    17:10    17:30
कोलकाता    19:00    19:30

इंडिगो की उड़ानें
हैदराबाद    13:15    13:45
प्रयागराज    14:35    14:55
दिल्ली    15:25    15:55
कोलकाता    16:35    16:55
बाम्बे (मुम्बई)    18:10    18:40

एयर अलायंस की उड़ानें
दिल्ली (आगमन)    13:30    लखनऊ    (प्रस्थान)    14:00
लखनऊ  (आगमन)    16:20    दिल्ली    (प्रस्थान)    16:40

एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर वाजपेयी ने कहा कि क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत 27 मार्च से गोरखपुर से कानपुर और वाराणसी भी जुड़ जाएगा।  बंगलुरु की बंद चल रही उड़ान भी इसी दिन से शुरू होगी। इसके अलावा कोलकाता के लिए भी एक उड़ान सेवा शुरू होगी। गोरखपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार में केंद्र सरकार और कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही गोरखपुर सदर सांसद का भी बड़ा योगदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed