फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Air bus service from Gorakhpur to Kolkata from 30

Air bus service: गोरखपुर से कोलकाता के लिए एयरबस सेवा 30 से, विमानों का नया शेड्यूल जारी

Sat, 22 Oct 2022 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Oct 2022 10:24 AM IST
सार

नए शेड्यूल के हिसाब से आगामी दिनों में दिल्ली की चार, मुंबई की दो, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ और प्रयागराज की एक-एक फ्लाइट होगी। इंडिगो ने यात्रियों की सहूलियत के लिए 30 अक्तूबर से कोलकाता के लिए एयरबस सेवा शुरू करने का एलान किया है। इसे नए शेड्यूल में शामिल भी कर लिया है।

विज्ञापन
Air bus service from Gorakhpur to Kolkata from 30
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : acj.airbus.com

विस्तार

गोरखपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शीतकाल के मद्देनजर विमानों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल 30 अक्तूबर से 25 मार्च तक प्रभावी रहेगा। वहीं, अथॉरिटी ने 30 अक्तूबर से गोरखपुर से कोलकाता और हैदाराबाद की सीधी विमान सेवा का भी शेड्यूल जारी कर दिया है। हैदराबाद की फ्लाइट गोरखपुर एयरपोर्ट से दोपहर 1:50 रवाना होगी।

विज्ञापन


नए शेड्यूल के हिसाब से आगामी दिनों में दिल्ली की चार, मुंबई की दो, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ और प्रयागराज की एक-एक फ्लाइट होगी। इंडिगो ने यात्रियों की सहूलियत के लिए 30 अक्तूबर से कोलकाता के लिए एयरबस सेवा शुरू करने का एलान किया है। इसे नए शेड्यूल में शामिल भी कर लिया है।
विज्ञापन


 

30 से यह होगा उड़ानों का शेड्यूल

गोरखपुर से मुंबई  स्पाइस जेट 10:50 बजे
गोरखपुर से हैदराबाद स्पाइस जेट 1:50 बजे
गोरखपुर से दिल्ली इंडिगो  12:15 बजे
गोरखपुर से दिल्ली  स्पाइस जेट 2:55 बजे
गोरखपुर से प्रयागराज इंडिगो 3:20 बजे
गोरखपुर से लखनऊ  एलाइंस एयर 4:00 बजे
गोरखपुर से दिल्ली इंडिगो  4:10 बजे
गोरखपुर से कोलकाता इंडिगो 5:00 बजे
गोरखपुर से मुंबई इंडिगो 5:40 बजे
गोरखपुर से कोलकाता इंडिगो 6:10 बजे
गोरखपुर से दिल्ली एलाइंस एयर 6:55 बजे


दिसंबर में पूरा हो जाएगा टर्मिनल भवन का निर्माण
गोरखपुर एयरपोर्ट पर करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन दूसरे टर्मिनल भवन का काम दिसंबर में पूरा हो जाएगा। दूसरे टर्मिनल के बन जाने से एयरपोर्ट 500 यात्रियों की क्षमता वाला टर्मिनल बन जाएगा। वर्तमान में एक बार में महज 200 यात्री ही चेकइन कर सकते हैं। नए टर्मिनल में स्वचालित सीढ़ियां, टिकट काउंटर, चेकइन काउंटर के साथ ही कैफेटेरिया, कॉफी शॉप, छोटे-छोटे अन्य शॉप के साथ ही एटीएम भी लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed