फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS police took action, declared the gang leader

Gorakhpur News: पूर्व पार्षद श्याम यादव पर लगा गैंगस्टर एक्ट, गिरफ्तार

Fri, 01 May 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
AIIMS police took action, declared the gang leader
एम्स पुलिस ने की कार्रवाई, गिरोह का सरगना घोषित
विज्ञापन



गोरखपुर। एम्स थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूर्व पार्षद श्याम यादव पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे एक संगठित गिरोह का सरगना बताया है। श्याम यादव भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पंकज पासवान पर हुए हमले के बाद चर्चा में आया था। डीएम से अनुमोदन के बाद उसपर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह में राहुल यादव, मनोज यादव और रमन पासवान सक्रिय गुर्गे हैं। यह गिरोह भौतिक लाभ के लिए संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नवंबर 2024 में दरगहिया निवासी एवं भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पंकज पासवान पर जानलेवा हमला हुआ था। उनके भाई रवि प्रकाश की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 19 नवंबर की रात पंकज पासवान छावनी क्रॉसिंग के पास से लौट रहे थे। तभी श्याम यादव के भाई राहुल यादव और रमन पासवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया था। इस हमले में पंकज का सिर फट गया था और उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने पहले राहुल यादव को गिरफ्तार किया था, जबकि बाद में जांच के दौरान श्याम यादव का नाम भी सामने आया। वह लंबे समय तक भागा रहा, जिसके चलते तत्कालीन एसएसपी ने उस पर इनाम घोषित किया था। अब पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्याम यादव और उसके साथियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की है।



गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर गिरोह के सरगना श्याम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- अरुण कुमार एस, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed