{"_id":"6a00f3960db35d6c650c3cf8","slug":"aiims-expands-healthcare-access-to-rural-populations-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1316103-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स ने स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच ग्रामीण आबादी तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स ने स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच ग्रामीण आबादी तक बढ़ाई
Mon, 11 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 11 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाई जा रही है। इसके लिए कदम उठाए गए हैं। यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मकसद, छोटी-मध्यम आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
सामुदायिक और पारिवारिक चिकित्सा विभाग ने जिला स्वास्थ्य प्रशासन के साथ मिलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी खास और खोराबार ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की है।
कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि एम्स ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेखनीय विस्तार किया है। संस्थान की तरफ से संचालित विभिन्न जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों, आउटरीच गतिविधियों और डिजिटल स्वास्थ्य पहलों के माध्यम से दूर-दराज व वंचित आबादी तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। इन प्रयासों से न केवल समय पर उपचार सुनिश्चित हुआ बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सेवा-उपयोग में भी वृद्धि देखी गई है। यह सेवाएं जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिससे उन्हें मूल्यवान स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उनके अपने ग्रामीण क्षेत्र में मिलता है।
विज्ञापन
--
स्वास्थ्य शिविर के दौरान ये खास रहा
- बीपी और शुगर (मधुमेह) की स्क्रीनिंग
- जरूरत पर एम्स रेफरल
- सभी प्राथमिक रोगों का मौके पर इलाज
- निरंतर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
- स्वास्थ्य एवं जनसांख्यिकी सर्विलेंस सिस्टम
- वनटांगिया समुदाय के लिए आउटरीच हेल्थ कैंप
- डुमरी खास में माह के अंतिम बुधवार में नेत्र की जांच
- शिवपुर में मंगलवार और शुक्रवार को एंटी रैबीज वैक्सीन