फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS doctors saved patient's life by operating kidney cancer

Gorakhpur News: एम्स के डॉक्टरों ने किडनी के कैंसर का ऑपरेशन कर मरीज की बचाई जान

Sat, 20 May 2023 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
AIIMS doctors saved patient's life by operating kidney cancer
एम्स के डॉक्टरों ने किडनी के कैंसर का ऑपरेशन कर मरीज की बचाई जान
मरीज को रीनल सेल कार्सिनोमा कैंसर था, निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन से खड़े कर दिए थे हाथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 45 वर्षीय एक मरीज के किडनी के कैंसर का सफल ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन के बाद मरीज को सर्जिकल आईसीयू में रखा गया था। शनिवार को मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुआ है। एक से दो दिनों बाद उसे डिस्चार्ज किया जाएगा। इस पर एम्स की निदेशक सुरेखा किशोर ने टीम को बधाई दी है।

देवरिया निवासी छोटेलाल राम (45) को चार-पांच माह से पेट दर्द की शिकायत थी। कई निजी अस्पतालों में दिखाया तो लोगों ने बताया कि ट्यूमर बड़ा है और सर्जरी काफी कठिन है। ऐसे में निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन से हाथ खड़े कर दिए। इस पर परिजन एम्स में लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी विभाग को रेफर कर दिया। सर्जरी के डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की जांच कराई तो पता चला कि लेफ्ट किडनी का कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) है। 15 मई को मरीज को भर्ती कराया गया और 17 मई को उनका ऑपरेशन किया गया। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि तीन घंटे तक चली सर्जरी में तीन बार मरीज को खून चढ़ाया गया। क्योंकि, ऑपरेशन के दौरान काफी खून बह रहा था। ऑपरेशन के बाद दो दिन तक मरीज को सर्जिकल आईसीयू में रखा गया। अब मरीज की हालत ठीक है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र पीपल, डॉ. मुकुल सिंह, डॉ. रवि, डॉ. दुर्गेश, डॉ. विक्रम वर्धन, डॉ. प्रियंका का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed