फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath will flag off 17 vehicles in Gokharpur on Monday

Gorakhpur: सीएम योगी आज गोखरपुर में, दो रोड स्वीपिंग मशीन समेत 17 वाहनों को गोरखनाथ मंदिर से दिखाएंगे झंडी

Mon, 21 Aug 2023 12:28 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Aug 2023 12:28 AM IST
सार

प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, सोमवार की शाम करीब चार बजे नागपंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम करीब पांच बजे नगर निगम की 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली के अलावा सड़क सफाई करने के लिए दो रोड स्वीपिंग मशीन वाली गाड़ी को रवाना करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will flag off 17 vehicles in Gokharpur on Monday
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। वह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। इसके बाद मंदिर परिसर से ही 17 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रात्रि प्रवास के बाद दूसरे दिन मंगलवार को लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, सोमवार की शाम करीब चार बजे नागपंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम करीब पांच बजे नगर निगम की 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली के अलावा सड़क सफाई करने के लिए दो रोड स्वीपिंग मशीन वाली गाड़ी को रवाना करेंगे।

विज्ञापन

शहर की सड़कों की साफ-सफाई के लिए अब मशीनों का भी सहारा लिया जा रहा है। नगर निगम ने अपने नए वार्डों में साफ-सफाई की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए नगर निगम ने 15 नई ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली भी खरीद ली हैं। इन मशीनों का रूट निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत इन मशीनों से यातायात तिराहे के आसपास, सिविल लाइंस प्रथम व द्वितीय, गणेश चौराहा से एयरपोर्ट तक, ट्रांसपोर्टनगर से रेलवे स्टेशन तक साफ-सफाई की जाएगी। 
 

रोड स्वीपिंग मशीन से एक घंटे में एक से डेढ़ किलोमीटर तक का सफर तय करते हुए सफाई की जा सकती है। वैक्यूम क्लीनर के जरिए ये मशीन सड़क किनारे फुटपाथ के साथ-साथ जमा होने वाले कचरे को भी उठाएगा। सफाई के दौरान धूल भी नहीं उड़ने देगी, क्योंकि साथ-साथ पानी का छिड़काव भी होगा। तीन करोड़ रुपये से अभी 15 ट्रैक्टर और दो मशीनें खरीदी गई हैं। आने वाले समय में इन्हें और बढ़ाया जा सकता है। इन मशीनों का फायदा होगा कि यह कम समय में ज्यादा सफाई करेगी। साथ ही इससे सफाई का परिणाम ज्यादा बेहतर होगा और धूल नहीं उड़ेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखनाथ मंदिर से 15 ट्रैक्टर-ट्राॅली और तीन मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। -गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed