{"_id":"64c16c03c811e9b6730e8994","slug":"agitation-in-pipri-village-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-253328-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिपरी गांव के लोगों ने दूसरे दिन भी एकला बंधे पर कूड़ा गिराने पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिपरी गांव के लोगों ने दूसरे दिन भी एकला बंधे पर कूड़ा गिराने पर जताया विरोध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पिपरी गांव के लोगों ने दूसरे दिन भी नगर निगम की ओर से एकला बंधा पर कूड़ा गिराने का विरोध किया। विरोध के चलते निगम की गाड़ियों को कूड़ा गिराने के लिए इंतजार करना पड़ा। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र के निर्देश पर नौसड़ चौकी प्रभारी के साथ पहुंचे प्रवर्तन दल ने लोगों से बात की। जिसके बाद गाड़ियों से कूड़ा गिराया जाना शुरू हो सका।
दरअसल, एकला बांध पर कूड़ा गिराने के लिए नगर निगम के वाहन पिपरी गांव के पास से गुजरते हैं। मंगलवार को भी नागरिकों ने रास्ता ब्लाक कर दिया था। जिसके बाद नगर निगम की ओर से जगह-जगह मिट्टी गिराई गई थी। बुधवार को भी गांव के लोगों ने रास्ता ब्लाक कर दिया। नगर निगम के एक्सईएन तथा जेई अवनीश भारती ने पुलिस बल के साथ मिलकर रास्ता जाम किए लोगों को हटाया।
-- -- -
ठेला वालों को हटाया, जुर्माना किया
कूड़ा गिरवाने गई प्रवर्तन टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी से लेकर एकला बांध तक सड़क के किनारे लगे ठेलों को हटवाया। एक ठेला जब्त कर स्टोर में जमा कराया गया, जबकि सात ठेलों का चालान काटकर 4500 रुपये जुर्माना जमा कराया गया।