फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Agency nominated for redevelopment of railway station

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए नामित हुई एजेंसी, नए साल से शुरू होगा काम

Thu, 28 Dec 2023 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Dec 2023 02:25 PM IST
सार

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जंक्शन के पुनर्विकास के लिए एजेंसी फाइनल कर दी गइ है। नए साल से काम शुरू हो जाएगा। यात्रियों को निर्माण से कोई से दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है।

विज्ञापन
Agency nominated for redevelopment of railway station
इस तरह दिखेगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन का भवन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए एजेंसी नामित हो गई है। जनवरी के अंतिम सप्ताह से काम शुरू हो होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के बाद स्टेशन 2025 में नए अवतार में दिखेगा। गोरखपुर स्टेशन कई मायनों हाईटेक होगा, वहीं इसमें गोरखपुर के संस्कृति का अक्स भी दिखेगा। स्टेशन पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करना है जो कि नगर के दोनों हिस्सों को आपस में जोड़ने का काम करेगा।
विज्ञापन


दोनों स्टेशनों के विकसित हो जाने के बाद स्टेशनों पर रूफ प्लाजा होने के साथ ही फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के खेलने की जगह के साथ ही स्थानीय उत्पाद के लिए स्थान की सुविधा दी जाएगी। यातायात की व्यवस्था की भी प्लानिंग की जा रही है। स्टेशन के विकसित हो जाने के बाद मेट्रो सेवा, सिटी बस और अन्य ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा सीधे जंक्शन से जुड़ी रहेंगी। स्टेशन पुनर्निर्माण में ग्रीन बिल्डिंग की तकनीकी व दिव्यांग फ्रेन्डली सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। ये स्टेशन इन्टेलीजेन्ट बिल्डिंग की अवधारणा पर विकसित किए जाएंगे। इन इन स्टेशनों का विकास आगामी 40 से 50 वर्षों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रेलवे प्रशासन की योजना के मुताबिक पटरियों के ऊपर से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक रूफ प्लाजा बनेगा। इसमें दो से तीन फ्लोर बनाने की तैयारी है। इसमें पहले तल पर फूड प्लाजा, वेटिंग लाउंज रहेगा। जबकि, ऊपरी तल पर रिटेल के लिए स्थान, कैफेटेरिया और बच्चों के खेलने का स्थान रहेगा। यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही रेस्टोरेंट, मेडिकल और शापिंग कांप्लेक्स आदि उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलने लगेगी। उन्हें स्टेशन से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जंक्शन के पुनर्विकास के लिए एजेंसी फाइनल कर दी गइ है। नए साल से काम शुरू हो जाएगा। यात्रियों को निर्माण से कोई से दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed