{"_id":"67025bacc8f2ce3c22079754","slug":"after-the-increase-in-water-level-in-kushinagar-now-there-is-a-danger-of-disease-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाढ़ का पानी हुआ कम, जलभराव के संक्रमण से बढ़ने लगा बीमारी का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाढ़ का पानी हुआ कम, जलभराव के संक्रमण से बढ़ने लगा बीमारी का खतरा
Sun, 06 Oct 2024 03:18 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ का पानी कम होने लगा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर के कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी आ गया था। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोग अपना घर छोड़कर बंधे पर रहने के लिए मजबूर हो गए थे। जिले के खड्डा तहसील के नदी उस पर के गांव मरचहवा, शिवपुर,हरिहरपुर समेत 10 गांवो में 15 दिन पूर्व पहाड़ी इलाको में हुई बारिश के बाद बाढ़ आ गई थी।
विज्ञापन
घर छोड़कर लोगो को बंधे पर शरण लेनी पड़ी थी। गांवों से पानी तो कम हो गया है, लेकिन अब लोगों में संक्रमण बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। इन गांवों के 40 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। लोगों को रोहुआ नाला पर कर इलाज करवाने के लिए आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन