फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   set up a shelter for neki ka palna in BRD Medical College.

Gorakhpur News: नेकी के पालने में लावारिस नवजातों को मिलेंगे वारिस, अलॉर्म से मिलेगा संकेत

Sat, 24 Jun 2023 02:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Jun 2023 02:15 PM IST
विज्ञापन
set up a shelter for neki ka palna in BRD Medical College.
नेकी का पालना। - फोटो : अमर उजाला।

मुझे फेंको मत, हो सकता है मैं एक बेटी हूं, जिसे मेरे ही परिवार के लोग स्वीकार न कर रहे हों। मां, मुझे भी जीने का हक है। बस इतना कर देना... मुझे नेकी के पालने तक पहुंचा देना।’ कुछ ऐसे ही भाव नवजात के भीतर आते होंगे, जब उसे कूड़े, कंटीली झाड़ियों, नदी, तालाब, कुएं में फेंक दिया जाता है।

विज्ञापन


इन नवजातों को बचाने के लिए जिला अस्पताल के बाद अब मां भगवती विकास संस्थान के संस्थापक व संचालक योग गुरु देवेंद्र अग्रवाल ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नेकी का आश्रय पालना लगाने की पहल की है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र शर्मा के साथ योग गुरु देवेंद्र अग्रवाल ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन


यह पालना, मेडिकल कॉलेज के 100 बेड बाल रोग विभाग के पास लगाया जाएगा। योग गुरु देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आश्रय पालना स्थल का लोकार्पण शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के हाथों होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  अपनी ही राशि में वक्री हुए शनि, जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा असर
 

आश्रय पालना स्थल हाईटेक मोशन सेंसर से युक्त है। पालना स्थल में नवजात को छोड़ने के दो मिनट बाद ही अस्पताल के स्वागत कक्ष में एक अलाॅर्म बजेगा। इस दो मिनट के दौरान पालना छोड़ने वाला व्यक्ति आसानी से सुरक्षित रूप से वहां से जा सकेगा। इस दौरान उसकी पहचान गोपनीय रहेगी, साथ ही उसे न रोका जाएगा और न ही टोका जाएगा। न ही उसे पकड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के मरीन ड्राइव तो जाएं मगर इन स्टंटबाज मनचलों-नशेड़ियों से कौन बचाए

उन्होंने बताया कि प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा, मेरठ, झांसी, और कानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेजों के महिला चिकित्सालयों में आश्रय पालना स्थल के स्थापना की स्वीकृति सरकार ने दी है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज कैंपस में नेकी का आश्रय पालना स्थल का लोकार्पण शनिवार को होगा। इस पालने में नवजात को रखने वाले का नाम, पता पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। नवजात का इलाज बाल रोग विभाग करेगा। इसके लिए टीम को निर्देशित किया जा चुका है। -डॉ. गणेश कुमार, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed