फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Forecast Update Today 20 January 2024

Gorakhpur Weather: कई दिनों बाद सूरज झलका, मगर ठंड में कमी नहीं

Sat, 20 Jan 2024 10:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jan 2024 10:35 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। इसमें दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Forecast Update Today 20 January 2024
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहरे व धुंध की ओट में छिपा सूरज छह दिन बाद शुक्रवार को नजर तो आया, लेकिन इससे लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। तेज पछुआ हवा चलने से दिनभर गलन बरकार रही,जो शाम और बढ़ गई। मौसम विभाग ने शनिवार को घना कोहरा और कोल्ड डे का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


बीते करीब एक हफ्ते से धूप नहीं निकलने से ठंड से लोग बेहाल थे। शुक्रवार सुबह भी बीते एक सप्ताह जैसी ही थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होता गया और दोपहर करीब दो बजे आसमान साफ होने पर सूरज की किरणें धरती पर पहुंचीं तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की। हालांकि पछुआ हवा चलने से गलन बनी रही। शाम होते-होते गलन भरी ठंड लोगों को फिर परेशान करने लगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। इसमें दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने शनिवार को ठंडा दिन रहने के साथ घना या बहुत घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed