{"_id":"653abba6a7dad421450662b7","slug":"after-loading-four-lakh-lamps-for-ayodhya-the-driver-left-the-truck-and-went-missing-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-349672-2023-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अयोध्या के लिए चार लाख दीये लोड कर चालक ट्रक छोड़कर लापता, डीलर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अयोध्या के लिए चार लाख दीये लोड कर चालक ट्रक छोड़कर लापता, डीलर परेशान
Fri, 27 Oct 2023 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:31 AM IST
सार
गोरखपुर के औरंगाबाद गांव में टेराकोटा का काम बड़े पैमाने पर होता है। यहां के कलाकारों को दिवाली पर देश भर से आर्डर मिलते हैं। इस बार अयोध्या और काशी से दीयों के अलावा मुंबई समेत कई अन्य बड़े शहरों के लिए खिलौनों का भी आर्डर मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में दिवाली की रात जगमग करने के लिए गोरखपुर से भेजने के लिए ट्रक पर टेराकोटा के चार लाख दीये लोड हैं, लेकिन चालक तीन दिन से लापता है। दीये बनाने वाले कारीगर के अलावा अगल-बगल के अन्य लोग भी परेशान हैं। इस ट्रक से दीयों के अलावा अन्य सामान मुंबई भेजा जाना है।
गोरखपुर के औरंगाबाद गांव में टेराकोटा का काम बड़े पैमाने पर होता है। यहां के कलाकारों को दिवाली पर देश भर से आर्डर मिलते हैं। इस बार अयोध्या और काशी से दीयों के अलावा मुंबई समेत कई अन्य बड़े शहरों के लिए खिलौनों का भी आर्डर मिला है।
इस गांव के कलाकार पन्नेलाल प्रजापति ने बताया कि अयोध्या के लिए चार लाख दीये और मुंबई के लिए तीन-चार लाख रुपये के अन्य सामान भेजने हैं। इसके लिए मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर से एक ट्रक मंगाया और उस पर सारा सामान लोड करा दिया गया। ड्राइवर को बताया कि चार लाख दीये अयोध्या में उतारने हैं और शेष सामान मुंबई की एक फर्म को जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: आस्था से खिलवाड़: न तो खाली हुआ पोखरा, न हुई साफ सफाई

सामान लोड करने के बाद चालक ने अपना मोबाइल चार्जिंग में लगा दिया और बाइक लेकर चौराहे पर कुछ खाने की बात कहकर चला गया। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो ट्रक भेजने वाले ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया गया। फिर यह सोचकर की त्योहार है, सब बुधवार को जाने की बात कहने लगे।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई से आने वालों के लिए स्पेशल गाड़ियों में भी सीटें फुल, करनी होगी नई प्लानिंग
बुधवार को भी चालक नहीं आया, लेकिन उसके फोन पर पत्नी का कॉल आया, जिसने बताया कि रात में आए थे और सुबह ट्रक लेने गए हैं। लेकिन बृहस्पतिवार की शाम तक भी न तो चालक ट्रक लेकर गया और न ही ट्रांसपोर्टर ही पहुंचा। उधर पन्नेलाल ने पुलिस को सूचना देकर अपनी समस्या बताई है। दरअसल इन्हें चिंता है कि अगर समय से आर्डर की डिलिवरी नहीं हुई तो पूंजी डूब जाएगी।