फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After Fateh Bahadur, now Chaurichaura MLA Sarwan Nishad said there is a threat to his life.

Gorakhpur News: फतेह बहादुर के बाद अब चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद ने बताया जान को खतरा

Sun, 21 Jul 2024 05:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
After Fateh Bahadur, now Chaurichaura MLA Sarwan Nishad said there is a threat to his life.
गोरखपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के बेटे व कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह के बाद अब चौरीचौरा के विधायक सरवन निषाद ने भी अपनी जान को खतरा बताकर सनसनी फैला दी है। विधायक ने कहा कि दो बार उन्हें हत्या की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन ने उनकी सुरक्षा हटाकर मनमानी की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराने के साथ ही दोषी पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

भाजपा विधायक सरवन निषाद, सहयोगी दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद के बेटे हैं। विधायक ने कहा कि एक वर्ष पूर्व उन्हें जेल से जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद उन्हें सुरक्षा दी गई थी। फिर सोशल मीडिया पर धमकी दी गई। अब सुरक्षा को जिला प्रशासन ने मनमाने तरीके से हटा लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीति में हम लोग अपने समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ते हैं। इसलिए तमाम विरोधी दल एवं विरोधियों की आंखों में खटकते हैं। पहले भी निषाद समाज के नेताओं की निर्मम तरीके से हत्याएं हुई हैं। हाल ही में बिहार में निषाद समाज के नेता मुकेश साहनी के पिता की निर्मम हत्या हुई है। इसके बावजूद भी शासन-प्रशासन उनकी सुरक्षा हटाकर मनमानी कर रहा है। सुरक्षा हटाकर जिला प्रशासन उनके खिलाफ साजिश रच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चौरीचौरा के विधायक सरवन निषाद को वर्तमान में सुरक्षा के दृष्टिगत दो पुलिसकर्मी प्रदत्त किए गए हैं। विधायक की सुरक्षा की समीक्षा समय-समय पर की जाती है।
-डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed