{"_id":"6918d0e73736cda7010ce854","slug":"after-a-scuffle-with-the-woman-they-snatched-her-chain-and-earrings-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1135934-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला से हाथापाई कर छीन ले गए चेन व कान की बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला से हाथापाई कर छीन ले गए चेन व कान की बाली
विज्ञापन
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के उनवल वार्ड नंबर तीन टेकवार में शनिवार शाम घर के बाहर दो संदिग्ध युवकों को टोकना महिला जमीला खातून को भारी पड़ गया। युवकों ने उनके साथ हाथापाई कर सोने की चेन व कान की बाली छीन ली और भाग गए।
पीड़िता जमीला खातून, प्राइवेट चालक अख्तर अली की पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि शाम छह बजे घर के बाहर खड़ी अपनी टाटा मैजिक के पास पहुंचीं तो दो युवक संदिग्ध स्थिति में खड़े दिखे। उन्होंने दोनों को वहां से हटने के लिए कहा। तभी एक युवक ने उनका मुंह दबा दिया, दूसरे ने उनकी चेन और फिर कान की बाली निकाल ली। नाक की नथुनी निकालने में असफल होने पर एक युवक उनके चेहरे पर घूंसा मार दिया, जिससे वह अचेत हो गईं।
होश आने पर जमीला ने शोर मचाया, जिसके बाद उनकी बहुएं व बेटी बाहर आईं। परिजनों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास पूछताछ की, लेकिन बदमाश भाग चुके थे। थाना प्रभारी खजनी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।