फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Afghanistan Yasin living in Gorakhpur for 36 years worried about occupation of Taliban

अफगानिस्तान: वतन के हालात से चिंतित हैं यासीन खान, बोले- अल्लाह से यही दुआ है कि वहां खून-खराबा न हो

Wed, 18 Aug 2021 03:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Aug 2021 03:04 PM IST
सार

36 वर्षों से गोरखपुर में रह रहे हैं अफगानिस्तान के गजनी में पैदा हुए यासीन।

विज्ञापन
Afghanistan Yasin living in Gorakhpur for 36 years worried about occupation of Taliban
अफगानिस्तान में तालिबानी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अल्लाह जाने, आबाई वतन (मातृभूमि) के क्या हालात होंगे? वतन पर एक बार फिर तालिबानियों ने कब्जा कर लिया है। बस अल्लाह से यही दुआ है कि वहां खून-खराबा न हो, अमन चैन रहे। यह चिंता अफगानिस्तान से आकर गोरखपुर शहर के दुर्गाबाड़ी इलाके में बसे यासीन खान ने जताई। वह गोरखपुर में बीते 36 वर्ष से रह रहे हैं।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के गजनी शहर में पैदा हुए यासीन खान कहते हैं कि उनकी उम्र दस-बारह वर्ष रही होगी जब पिता ने उन्हें खुद मुख्तार (आत्मनिर्भर) होने की नसीहत देते हुए अलग कर दिया था। तब वह बेचने के लिए मेवे लेकर भारत आए थे और यहीं के होकर रह गए।
विज्ञापन


शहर के दुर्गाबाड़ी इलाके में साढ़े तीन दशक से रह रहे यासीन कपड़े का कारोबार करते हैं। उन्होंने भारत में ही शादी की और चार बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। उर्दू मिश्रित हिंदी में यासीन ने बताया कि जब वह अफगानिस्तान से आए थे तो वतन में अमन था। फिर तालिबान की सरकार बनी और कत्लोगारत (हत्या और हिंसा) की वजह से वतन का अमन-चैन छिन गया। हालांकि, वह लौट कर दोबारा अफगानिस्तान नहीं गए लेकिन वतन में तशद्दुद (हिंसा) की खबरें दुखी करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका की मदाखलत (हस्तक्षेप) के बाद वतन एक बार फिर तरक्की की ओर बढ़ रहा था। अब एक बार फिर अमेरिका तालिबान को सत्ता सौंप कर अलग हो गया। जिस तरह की खबरें आ रही हैं वह फिक्र (चिंता) पैदा करने वाली हैं। गजनी में कई रिश्तेदार हैं। अल्लाह पाक उनके साथ सभी को अपनी मेहर और आमान में रखे, यही दुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed