फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Adulterated milk, khoya and paneer were brought from Jaunpur...vehicle was caught

Gorakhpur News: जौनपुर से मंगाया मिलावटी दूध, खोआ और पनीर..पकड़ी गई गाड़ी

Fri, 17 Oct 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Adulterated milk, khoya and paneer were brought from Jaunpur...vehicle was caught
जौनपुर से आए खोवा पनीर को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा नष्ट कराया गया।

विज्ञापन



सेहत से खिलवाड़: राजस्थान से आए खोआ की तलाश में खोआ मंडी में पड़ा छापा, पनीर से आ रही थी दुर्गंध



छपिया में 50 किलोग्राम, चौरीचौरा में 160 किलोग्राम छेना मिठाई गंदगी के चलते नष्ट कराई गई



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। त्योहारों पर खाद्य सामग्रियों के खिलाफ अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। जौनपुर से मंगाए गए मिलावटी पनीर, खोआ व दूध से लदी गाड़ी को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पकड़ा लिया। पनीर से दुर्गंध आने लगी थी, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।



इसके अलावा खजनी क्षेत्र के छपिया से 50 किलोग्राम और चौरीचौरा क्षेत्र से 160 किलोग्राम छेना की मिठाई नष्ट कराई गई। देर शाम राजस्थान से खोआ आने की सूचना पर गोरखपुर शहर की खोआ मंडी में भी छापा पड़ा, लेकिन कुछ मिला नहीं।
विज्ञापन




खाद्य सुरक्षा विभाग को खबर मिली थी कि वाराणसी की तरफ से बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर गोरखपुर भेजा जा रहा है। सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे लिंक एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर आ रही एक दूध वाली गाड़ी को खजनी के पास रोककर जांच की तो इसमें दूध, पनीर व खोआ लदा था। पॉलीथिन में रखा करीब 25 किलोग्राम पनीर से दुर्गंध आ रहा था, जिसे नष्ट कराया गया। खोआ भी मिलावटी प्रतीत हो रहा था, इसलिए उसका व दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




खजनी क्षेत्र के छपियां बाजार में भी मिठाई बनाने वाले एक कारखाने में छापा मारा गया। विभाग को सूचना मिली थी कि इस कारखाने में बड़े पैमाने पर मिलावटी रसगुल्ला और पनीर बनाया जाता है। टीम ने मौके पर एल्युमीनियम के बड़े भगौनों में बन रही 50 किलो छेने की मिठाई को नष्ट कराया।



इसी क्रम में चौरीचौरा क्षेत्र में भी खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 160 किलोग्राम छेना से बनी मिठाई को नष्ट कराया। यहां खोआ, छेना और पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए।





राजस्थान से भी गोरखपुर में आया मिलावटी खोआ



मिलावटी खोआ अभी तक तो कानपुर और अयोध्या से ही आ रहा था, अब पता चला है कि राजस्थान से भी बड़े पैमाने पर मिलावटी खोआ गोरखपुर भेजा गया है। इसकी तलाश में बृहस्पतिवार की देर शाम टीम ने खोआ मंडी में छापा मारा, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद टीम ने राकेश ट्रेडर्स से खोआ का एक नमूना लिया और बाकी दुकानदारों को मिलावटी खोआ रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।



--



बिना लाइसेंस कारखाना संचालित करने पर दी गई नोटिस



पादरी बाजार इलाके में संचालित विनोद ट्रेडर्स को नोटिस जारी किया गया है। इस फर्म का खाद्य सुरक्षा विभाग में 100 रुपये वाला पंजीकरण है, जिस पर फर्म कारखाने का संचालन कर रही है। तीन दिन में फर्म को अपना पक्ष रखने को कहा गया है।


वर्जन



मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जौनपुर से आए खराब पनीर को नष्ट कराया गया। इसके अलावा खजनी और चौरीचौरा इलाके में छेना की मिठाई बहुत ही गंदगी के बीच बनी थीं, जिन्हें नष्ट कराया गया। चौरीचौरा में तीन दुकानों से नमूने लिए गए। इसके अलावा खोआ मंडी में भी छापा मारा गया था।



-डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed