फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Admission will be given in MMMUT in next class without taking exam

एमएमएमयूटी में बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में मिल जाएगा प्रवेश, जानिए क्या है फार्मूला

Tue, 23 Jun 2020 09:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Jun 2020 09:05 PM IST
सार

  • दो जुलाई से 20 अंक के लिए शुरू होगा क्विज, परिणाम आएंगे 15 से
  • विद्यापरिषद ने दी मंजूरी, कुलपति ने सूची शासन को भेज दी

विज्ञापन
Admission will be given in MMMUT in next class without taking exam
MMMUT - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में प्रोन्नति फार्मूले को विद्या परिषद ने मंजूरी दी है। विश्वविद्यालय में सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी अब प्रोन्नति पाकर अगली कक्षा में जाएंगे। अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का रिजल्ट प्रोन्नति देकर 15 जुलाई तक निकालने की तैयारी है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के 4467 विद्यार्थी अब अगली कक्षा में प्रोन्नत किए जाएंगे। इसके लिए दो जुलाई से 20 अंक के लिए ऑनलाइन क्विज कराया जाएगा। अन्य सेमेस्टर के क्विज और रिजल्ट की तिथि इसके बाद होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को पत्र भेजकर शासन को अंतिम निर्णय से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


जुलाई में विश्वविद्यालय परिसर के न खोलने संबंधित केंद्र सरकार के आदेश के बाद प्रमुख सचिव ने प्रदेश के तीनों तकनीकी विश्वविद्यालों से एक सहमति बनाकर परिणाम घोषित कराने का सुझाव दिया था। एमएमएमयूटी कुलपति ने केंद्र सरकार के 15 अगस्त तक कॉलेज न खोलने की बात कहकर प्रोन्नति फार्मूले को रखा, लेकिन एकेटीयू और एचबीटीयू ने इस फार्मूले से सहमत नहीं थे। बाद में दोनों विश्वविद्यालयों ने प्रोन्नति फार्मूले पर मुहर लगा दी। एमएमएमयूटी में 19 जून को विद्यापरिषद की बैठक में इस हरी झंडी दे दी गई। अब कार्यवृत्ति भी तैयार कर शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे दिए जाएंगे प्रोन्नति के लिए अंक

एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो एसएन सिंह ने कहा कि बोर्ड ऑफ स्टडीज ने विद्यापरिषद के पास प्रोन्नति फार्मूले को भेजा था, जहां उसे मंजूरी मिल गई है। शासन को निर्णय से अवगत करा दिया गया है। पहले अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित होगा ताकि विद्यार्थी अगर कहीं और प्रवेश लेने चाहते हैं तो उन्हें दिक्कत न हो। इसके लिए दो जुलाई से ऑनलाइन क्विज कराए जाएंगे। इसके बाद अन्य सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

प्रत्येक सेमेस्टर 100 अंक का है। 50 अंक सेमेस्टर की परीक्षा और 50 अंक आंतरिक मूल्यांकन पर निर्भर है। आंतरिक मूल्यांकन में 50 अंक का निर्धारण पहले ही क्विज और एसाइनमेंट के आधार पर हो चुका है। अब सेमेस्टर की परीक्षा नहीं होगी।

इसलिए इसमें के 30 अंक का निर्धारण पिछले सेमेस्टर के अंक या शेष सभी सेमेस्टर के औसत अंक जो ज्यादा हो, उसके आधार पर दिया जाएगा। शेष 20 अंक के लिए ऑनलाइन क्वीज होंगे। क्विज में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछा जाएगा। इसके लिए 20 मिनट दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed