{"_id":"615ef3f58ebc3e655f210954","slug":"administration-active-regarding-possible-arrival-of-prime-minister-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन सक्रिय, आरईडी के साथ डीएम ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन सक्रिय, आरईडी के साथ डीएम ने की बैठक
Thu, 07 Oct 2021 06:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Oct 2021 06:50 PM IST
सार
बातचीत के बाद डीएम, एयरपोर्ट अथॉरिटी के उच्चाधिकारियों के साथ टर्मिनल बिल्डिंग के सामने खाली पड़े स्थल पर श्रीलंकाई 25 डेलीगेट्स व 100 बौद्ध भिक्षुओं के स्वागत की तैयारी के लिए कहा। तैयारी में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए प्रशासन व अथॉरिटी जुटा है।
विज्ञापन
kushinagar airport
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन व एयरपोर्ट अथॉरिटी जुटा है। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर गुरुवार दोपहर बाद डीएम एस. राजलिंगम नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग पहुंचे। यहां बिल्डिंग के आरक्षित कक्ष में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (उत्तरी क्षेत्र) के रिजनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डीके कामरा, एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर अनिल द्विवेदी के साथ तैयारी को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
बातचीत में जिला प्रशासन व एयरपोर्ट अथॉरिटी की बीच प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं पर अंतिम निर्णय लेने का कार्य पूरा हुआ। बातचीत के बाद डीएम, एयरपोर्ट अथॉरिटी के उच्चाधिकारियों के साथ टर्मिनल बिल्डिंग के सामने खाली पड़े स्थल पर श्रीलंकाई 25 डेलीगेट्स व 100 बौद्ध भिक्षुओं के स्वागत की तैयारी के लिए कहा। तैयारी में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए प्रशासन व अथॉरिटी जुटा है।
विज्ञापन
बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया उत्तरी क्षेत्र के ज्वाइंट जीएम जावेद अंजुम, एसपी सचिंद्र पटेल, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह, एसडीएम प्रमोद तिवारी, कस्टम अधीक्षक अनिल सिंह, तहसीलदार मांधाता सिंह, डीपीआरओ अभय यादव, सीओ पीयूषकांत राय, अथॉरिटी के उप महाप्रबंधक (सिविल) एनपी कोरी, एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी संतोष मौर्य, वरिष्ठ इंजीनियर अमर सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी हेमराज सिंह, एई शरद मिश्र, जेई राजेश, आरएन राव, लेखपाल नीलेश रंजन राव, मदन यादव मौजूद थे।
विज्ञापन