{"_id":"6272363d71d46d2ab24ba0fc","slug":"adm-sp-will-review-disposal-of-complaints-in-police-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: थानों में शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे एडीएम-एसपी, सौंपी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: थानों में शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे एडीएम-एसपी, सौंपी गई जिम्मेदारी
Wed, 04 May 2022 01:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 May 2022 01:46 PM IST
सार
सभी एडीएम को संबंधित एसपी और एसडीएम को सीओ के साथ संयुक्त जांच कर डीएम को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पहले चरण में जिले के 10 थानों का पांच मई को एक साथ निरीक्षण होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के थानों में गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर को चिह्नित करने व उनके खिलाफ की जा रही निरोधात्मक कार्रवाई के साथ ही थानों में आने वाली शिकायतों के निस्तारण आदि की समीक्षा के लिए डीएम विजय किरन आनंद ने प्रशासन के आला अफसरों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। सभी एडीएम को संबंधित एसपी और एसडीएम को सीओ के साथ संयुक्त जांच कर डीएम को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पहले चरण में जिले के 10 थानों का पांच मई को एक साथ निरीक्षण होगा।
विज्ञापन
इन सात बिंदुओं पर होगी समीक्षा
- - थाने की अवस्थापना व कायाकल्प।
- - पॉक्सो और महिला अपराध की समीक्षा।
- - गैंगेस्टर व हिस्ट्रीशीटर का चिह्निकरण व उनके विरुद्ध की जा रही निरोधात्मक कार्रवाई।
- - बीट व्यवस्था की समीक्षा।
- - थानाध्यक्ष व थाने पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों की आमजन में छवि।
- - जन शिकायतों के गुणवत्तापरक निराकरण की प्रगति की समीक्षा।
- - भूमि विवाद रजिस्टर, थाना दिवस रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर का अवलोकन।
इन अधिकारियों को सौंपी गई थानों के समीक्षा की जिम्मेदारी
| अफसर | थाना |
| एडीएम सिटी व एसपी सिटी | रामगढ़ताल |
| एडीएम प्रशासन व एसपी नार्थ | कैंपियरगंज |
| एडीएम फाइनेंस व एसपी साउथ | गोला |
| ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर व सीओ कैंट | खोराबार |
| एसडीएम कैंपियरगंज व सीओ कैंपियरगंज | पीपीगंज |
| एसडीएम गोला व सीओ गोला | बड़हलगंज |
| एसडीएम बांसगांव व सीओ बांसगांव | बांसगांव |
| एसडीएम चौरीचौरा व सीओ चौरीचौरा | चौरीचौरा |
| एसडीएम सहजनवां व सीओ कोतवाली | गीडा |
| एसडीएम खजनी व सीओ खजनी | सिकरीगंज |