{"_id":"66389fee704faf11ef0b8b9a","slug":"aditi-saksham-and-krishna-of-gorakhpur-became-toppers-in-icse-board-exam-2024-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICSE Board result: गोरखपुर में मेधावियों के सपनों को मिली उड़ान,12वीं में अदिति व सक्षम,10वीं में कृष्णा टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICSE Board result: गोरखपुर में मेधावियों के सपनों को मिली उड़ान,12वीं में अदिति व सक्षम,10वीं में कृष्णा टॉपर
Mon, 06 May 2024 02:46 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 06 May 2024 02:46 PM IST
विज्ञापन
जश्न मनाते छात्र व छात्राएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीआईएससीई ने सोमवार को 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 10 वीं में सेंट जोसेफ स्कूल गोरखनाथ के कृष्णा गुप्ता को 99.4 परसेंट नंबर मिले। जिले में सर्वाधिक नंबर पाकर कृष्णा ने स्कूल का मान बढ़ाया है। एलएफएस, चरगांवां के शांतनु शुक्ला ने जिले में तीसरा स्थान बनाया है।
विज्ञापन
इन्होंने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी के सिद्धार्थ विजय सिंह कौशिक ने 10वीं में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
इसी तरह, 12 वीं में सेंट पॉल्स स्कूल चरगांवा की अदिति चंद को 98.40 और लिटिल फ्लावर चरगांवा के सक्षम श्रीवास्तव को 97.25 प्रतिशत नंबर मिले हैं। वहीं, दोनों ही छात्रों ने जिले में सर्वाधिक नंबर हासिल किया है।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे बोर्ड का रिजल्ट जारी हुआ। इसके बाद स्कूलों में छात्रों की भीड़ एकत्रित होने लगी। स्कूल में छात्र एक दुसरे के गले लगकर बधाई देते रहे।